
इंटरनेट की दुनिया और आज के समय में कई सारे सेलिब्रिटी को सोशल मीडिया पर आलोचनाओं और ट्रोल्स को सामना करना पड़ता है । आज के समय में बॉलीवुड सेलिब्रिटी के लिए आम बात हो गई है । हाल ही में इलियाना डी'क्रूज़, जो रणबीर कपूर के साथ फ़िल्म बर्फ़ी में नजर आईं थी, ने ट्रोलिंग रोकने के लिए एक सराहनीय कदम उठाया ।
इलियाना डी'क्रूज़ हाल ही में साइबर बुलिंग के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए इन ट्रोल तक पहुंची थीं । इलियाना ने एक वीडियो शेयर किया जिसके द्दारा वह लोगों से ट्रोलिंग को रोकने के लिए आग्रह कर रही हैं । इस वीडियो में एक पीड़ित युवती है जो अपनी फ़िजिकल एपीरियंस यानी अपनी शारिरिक बनावट को लेकर भद्दे-भद्दे कमेंट्स सुनती है । दर असल यह वीडियो बताता है कि साइबर बुलिंग के कारण ही अमेरिका में 4500 लोगों ने आत्महत्या की । इस वीडियो को शेयर करते हुए इलियाना ने लिखा, 'बंद करो साइबर बुलिंग । बंद करो नफ़रत करना । यदि आपके पास कुछ अच्छा कहने के लिए नहीं है तो कुछ भी मत कहिए ।'
फ़िल्मों की बात करें तो, इलियाना डिक्रूज जल्द ही अनीस बज्मी की आगामी फ़िल्म मुबारका में अर्जुन कपूर् के साथ नजर आएंगी । यह फ़िल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । इसके अलावा इलियाना अजय देवगन और इमरान हाशमी अभिनीत फ़िल्म बादशाहो में भी नजर आएंगी । मिलन लूथरिया की यह फ़िल्म 1 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















