भले ही नई पीढ़ी की अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और आलिया भट्ट ने करीब-करीब एक साथ अपना बॉलीवुड करियर शुरू किया हो, लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि, आलिया भट्ट श्रद्धा कपूर से कहीं ज्यादा आगे हैं । लेकिन अपनी समकालीन अभिनेत्री की सफ़लता को स्वीकारते हुए श्रद्धा ने साबित कर दिया कि उनके बीच और आलिया के बीच कोई कैट-फ़ाइट नहीं है ।

एक अखबार को दिए इंटरव्यू में श्रद्धा कपूर ने खुलकर इस बात को स्वीकारा कि वह अपनी समकालीन अभिनेत्री आलिया भट्ट से काफ़ी प्रेरित हैं । उन्होंने आगे कहा कि, आलिया भट्ट काफ़ी बेहतरीन अभिनेत्री हैं और जब आलिया बहुत अच्छा काम करती हैं तो वह उनसे प्रेरित होती है । जब श्रद्धा से उनके समकालीन कलाकारों के बारें में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह हमेशा अपने समकालीन कलाकारों को उनके काम से जानती हैं और हमेशा उनके अच्छे काम से प्रेरित होती हैं । जब श्रद्धा से असुरक्षा की भावना के बारें में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, वह हमेशा अपने बारें में और अपने काम को लेकर असुरक्षित होती हैं बस ।

फ़िल्मों की बात करें तो, श्रद्धा कपूर जल्द ही अपूर्व लखिया की आगामी फ़िल्म हसीना-द क्वीन ऑफ़ मुंबई में नजर आएंगी । यह फ़िल्म अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होगी । इस फ़िल्म में उनके साथ उनके असल जिंदगी के भाई सिद्धांत कपूर भी नजर आएंगे । इसके अलावा श्रद्धा साइना नेहवाल की बायोपिक फ़िल्म, जिसे अमोल गुप्ते द्दारा निर्देशित किया जाएगा, में भी नजर आएंगी ।