जब से कैटरीना कैफ़ ने इंस्टाग्राम पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है तब से वह हर रोज अपने नए-नए फ़ोटो और वीडियो को पोस्ट कर अपने प्रशंसकों को खुश करती रहती है । कभी फ़िल्म से सेट की तस्वीरें, तो कभी अपने वर्क आउट सेशन की झलक कैट अपने प्रशंसकों को दिखलाती हैं ।

अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में, कैटरीना कैफ़ अपने प्रशंसकों को ये बताने की कोशिश की कि वो रविवार की सुबह काम पर जाने के लिए खुद को कैसे जगाती हैं । कैटरीना ने आईस बकैट चैलेंज को थोड़ा नया रूप देते हुए एक पानी भरे बाउल में बर्फ़ के टुकड़े डाल कर अपना मुंह उसमें डालती हैं और फ़िर निकालती हैं, और ऐसा करने से उनकी नींद कुछ ही पल में दूर हो जाती है । कैटरीना के मुताबिक नींद भगाने का ये सबसे अच्छा तरीका है । इस वीडियो को शेयर करते हुए कैट ने लिखा, “Best way to get yourself awake on a working Sunday. #myownicebucketchallenge.”

फ़िल्मों की बात करें तो, कैटरीना कैफ़ आगामी फ़िल्म जग्गा जासूस में रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाली हैं । निर्देशक अनुराग बसु की फ़िल्म जग्गा जासूस 14 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । इन दिनों कैटरीना सलमान खान के साथ टाइगर जिंदा है की शूटिंग में व्यस्त हैं ।

Best way to get yourself awake on a working Sunday . #myownicebucketchallenge

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on