
लगता है स्वाइन फ़्लू का मच्छर एक के बाद एक बॉलीवुड सितारे को अपना शिकार बनाता जा रहा है । सुपरस्टार आमिर खान और किरण राव को स्वाइन फ़्लू होने के बाद, अब अभिनेत्री रिचा चढ्ढा को भी स्वाइन फ़्लू हो गया है । रिचा चड्ढा ने बताया कि वह अमरीका की यात्रा से वापस आ जाने के तुरंत बाद बीमार पड़ गईं थी । और उसके बाद उन्हें H1N1 वायरस से ग्रसित बताया गया । तभी से वो अपने घर पर आराम कर रही है और कल थोड़ा घूमने-फ़िरने की हालत में आईं है ।
आश्चर्य की बात यह है कि स्वाइन फ्लू का पता चलने के बावजूद, कि यह रोग संक्रामक है और जब प्रभावित व्यक्ति अन्य लोगों के संपर्क में आता है तब यह फैल सकता है, फ़िर भी वह आज अपनी आगामी फिल्म फुकरे रिटर्न्स के ट्रेलर लॉन्च में शामिल होंगी । लेकिन वह इसके लिए आवश्यक प्रीकोशन लेंगी, जो उन्हें उनके डॉक्टर से सुझाए हैं और इस तरह वह मास्क लगाकर इवेंट में पहुंचेंगी ।
तीन दिन पहले रिचा चढ्ढा ने मास्क लगाए हुए अपने घर से एक तस्वीर को पोस्ट किया था, इसे पोस्ट करते हुए रिचा ने लिखा, “I wasn’t taking a break so God gave me one. Hehe. #MeTime?” हालांकि तब उन्होंने इस बारें में खुलासा नहीं किया था कि उन्हें स्वाइन फ़्लू हुआ है और आज ही उन्होंने इस बात का खुलासा किया है ।
फ़िल्मों की बात करें तो, रिचा चढ्ढा हाल ही में एक वेब सीरिज इंसाइड एज में, विवेक ओबेरॉय और अंगद बेदी के साथ नजर आईं थी । करण अंशुमान द्दारा निर्देशित यह वेब सीरिज फ़रहान अख्तर और रितेश सिधवानी द्दारा प्रोड्यूस की गई थी । रिचा जल्द ही अपनी आगामी फ़िल्म फ़ुकरे रिटर्न्स में भी नजर आएंगी । इस फ़िल्म में उनके साथ वरुण शर्मा, मंजोत सिंह, पुलकित शर्मा और अली फ़जल नजर आएंगे । यह फ़िल्म 8 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । यह फ़िल्म साल 2013 में आई हिट फ़िल्म फ़ुकरे का सीक्वल है । इसके अलावा वह आगामी रिएल्टी शो 'क्वींस ऑफ़ कॉमेडी' को जज करती हुई भी नजर आएंगी ।
















