शाहरुख खान अभिनीत फ़िल्म जब हैरी मेट सेजल की रिलीज के चौथे दिन करीब 55 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई, और रक्षाबंधन पर सिर्फ़ 7.15 करोड़ का कारोबार हुआ । और इस बात से शाहरुख खान चितिंत हैं । गणतंत्र दिवस के दौरान रिलीज हुई रईस<सहित उनकी सभी हालिया रिलीज फ़िल्म बॉक्सऑफ़िस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाईं ।

और अब उनकी नवीनतम फ़िल्म जब हैरी मेट सेजल नकारात्मक समीक्षाएं और दर्शकों की कमी की मार झेल रही है । इस फ़िल्म का पहला दिन अच्छा रहा । लेकिन दूसरे दिन इसमें काफ़ी गिरावट दर्ज की गई जो कि शाहरुख खान अभिनीत फ़िल्म के लिए अचरज की बात है ।

शब्दों के हेरफेर में कुशल व्यक्ति मीडिया को यह बताने में व्यस्त हैं कि फिल्म "धमाकेदार" व्यवसाय कर रही है । लेकिन सच्चाई कुछ ओर ही है । जब हैरी मेट सेजल शाहरुख खान की साल 2010 में आई फ़िल्म दुल्हा मिल गया से भी काफ़ी कम कारोबार कर सकती है ।

फिल्म व्यापार से एक स्रोत जो उद्धृत नहीं करना चाहता है, कहते हैं, "शाहरुख की फिल्में तब ही ब्लॉबस्टर का दर्जा प्राप्त कर पाती हैं जब वह अपने पसंदीदा निर्देशकों - यश चोपड़ा, करण जौहर, संजय लीला भंसाली, फराह खान, फरहान अख्तर, रोहित शेट्टी के साथ काम करते हैं - और वो भी एक रोमांटिक लवर बॉय की भूमिका में । लेकिन जब वह अपने आराम क्षेत्र से बाहर निकले तो उनकी फ़िल्में कुछ कमाल नहीं दिखा पाईं : स्वदेस में आशुतोष गोवारीकर, रईस में राहुल ढोलकीया, फैन में मनीष शर्मा, जब हैरी मेट सेजल में इम्तियाज अली ... और अब उनके पास है आनंद एल राय की फिल्म, जिसका नाम अभी तय नहीं हुआ है और इस फ़िल्म में वह बौने के किरदार में नजर आएंगे । दर्शक उन्हें उनके चिर-परिचित अंदाज से बाहर नहीं देखना चाहेंगे ।”