
हम सभी जानते हैं कि रणवीर सिंह अपने किरदार में घुसने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं । लेकिन रणवीर सिंह अपने किरदार के लिए किसी से इतने थप्पड़ भी खाएंगे, ऐसा तो नहीं सोचा था । जी हां, हाल ही में रणवीर सिंह को रजा मुराद से एक साथ 24 थप्पड़ खाने पड़े जिसकी वजह से उनका गाल तल लाल पड़ गया ।
दरअसल, हुआ ये कि, रजा मुराद, जो इस फ़िल्म में जलालुद्दीन खिलजी का किरदार निभा रहे हैं, को एक सीन में रणवीर सिंह को एक थप्पड़ मारना था, लेकिन सीन को परफेक्ट बनाने की चाह में डायरेक्टर भंसाली ने कई रीटेक्स कराए, जिसके चलते रणवीर सिंह को रजा मुराद से 24 थप्पड़ खाने पड़े क्योंकि सीन 24 रीटेक के बाद फ़ाइनल हुआ लेकिन तब तक रणवीर सिंह का चेहरा थप्पड़ों की गूंज से एकदम लाल पड़ चुका था ।
इस खबर का खुलासा करते हुए खुद रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर इस खबर की एक तस्वीर पोस्ट की इस खबर पर मुहर लगाते हुए लिखा, “यह सच्ची स्टोरी है” “True story!”
फ़िल्म की बात करेम तो, हम आपको बता दें कि सम्जय लीला भंसाली की महत्वाकांक्षी फ़िल्म पद्मावती में रणवीर सिंह पहली बार नेगेटिव किरदार में नजर आएंगे । इस फ़िल्म में उनकी असल जिंदगी की गर्लफ़्रेंड दीपिका पादुकोण पद्मावती के अहम किरदार में नजर आएंगी जबकि शाहिद कपूर उनके ऑनस्क्रीन पति राजा रावल रतन सिंह की भूमिका में नजर आएंगे । हालांकि फ़िल्म को लेकर कई सारे कयास लगाए जा रहे थे कि यह फ़िल्म अपनी रिलीज डेट पर रिलीज नहीं हो पाएगी, लेकिन हमने सुना है कि यह फ़िल्म अपनी तय रिलीज डेट पर ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















