
दोपहर, दिन का सबसे गर्म दिन होता है । और ये तापमान तब और भी ज्यादा बढ़ जाता है, तब कोई हॉट सी लड़की सेक्सी पोज देती हुई, स्विमसूट में नजर आ जाए । ऐसा ही नजारा मालदीव में देखने को मिला, जब शहनाज ट्रेजरी ने अपनी एक बेहद हॉट तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया ।
इस तस्वीर में, शहनाज, इस 'वॉटर विला' से नीचे उतरती हुईं देखी जा सकती है । जैसा की आप देख सकते हैं कि यह विला काफ़ी भव्य दिखाई दे रहा है और यह सीधे समुद्र में खुलता है । ब्लैक स्विमसूट में शहनाज काफ़ी हॉट दिखाई दे रही हैं । ऐसा लग रहा है कि शहनाज पानी में डुबकी लगाने को तैयार है और इतना ही नहीं, वह ऐसा करते हुए अपने प्रशंसकों से भी उन्हें ज्वॉइन करने के लिए कह रही है । इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए शहनाज ने लिखा, “Good afternoon from the Maldives. My water villa @shangrilamaldives opens out straight into the ocean. Join me for a swim anybody?,” आपको बता दें कि यह तस्वीर मालदीव की है । इसमें शहनाज के सेक्सी कर्व तो दिखाई दे ही रहे हैं, इसी के साथ उनकी किलर स्माइल भी, दिल लूट रही है ।
शहनाज ट्रेजरी हाल ही में टाइगर श्रॉफ़ की हालिया रिलीज फ़िल्म मुन्ना माइकल में एक छोटे से रोल में नजर आईं थी, जिसमें वह एक रिएल्टी शो की एंकर के रूप में थी । शहनाज हॉलीवुड फ़िल्म, द बिग सिक में भी नजर आ चुकी है । इसके अलावा वह विदेश में कुछ टीवी सीरिज जैसे, ब्राउन नेशन और वन लाइफ़ टू लाइव में भी दिख चुकी हैं । शहनाज की आगामी बॉलीवुड फ़िल्म अक्षत वर्मा की, कालाकंदी है, जिसमें सैफ़ अली खान और अक्षय ओबेरॉय अहम भूमिका में नजर आएंगे । यह फ़िल्म 8 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















