
जोश से भरी, बेहद प्रतिभाशाली आलिया भट्ट, जो फ़िल्मों में हमेशा अपनी बेमिसाल अदायगी के लिए जानी जाती हैं, हमेशा काम से जुड़े रहना चाहती हैं । फ़िर चाहे वो काम फ़िल्म हो या ब्रांड्स जिसे वो एंडोर्स करती हैं । निंसंदेह वह हमेशा अपने शानदार परफ़ोरमेंस और शिद्दत से पूरी लाइमलाइट चुरा ले जाती हैं ।
सफ़ल होने के लिए फ़िल्मों में कभी एक्सपोज का सहारा नहीं लेने वाली आलिया भट्ट हाल ही में अब तक के अपने सबसे बोल्ड अवतार में नजर आईं । जी हां, आलिया भट्ट ने मशहूर फ़ोटोग्राफ़र डब्बू रत्नानी के कैलेंडर के लिए एक हॉट-बोल्ड फ़ोटोशूट करवाया जिसमें वह टॉपलैस हो गई । डब्बू रत्नानी के खुद इस फ़ोटो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया जिसमें आलिया बिना टॉप के हैं और अपनी हाथों में बिल्ली को थामे हुए हैं । फ़ोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “#Love the ‘Cattitude’ , Dont Ya? @aliaabhatt ????#Kaalu #dabbooratnanicalendar @manishadratnani #dabbooratnani #actor #photography #photoshoot #calendar #cat #feline #sexy #cool #beauty #hot #celebrity #picoftheday #instagood #awesome #blacknwhite_perfection #blackandwhite #aliabhatt”.
फ़िल्मों की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही अयान मुखर्जी की आगामी फ़िल्म ड्रेगन में रणबीर कपूर के अपोजिट नजर आएंगी । इसके अलावा वह रणवीर सिंह के साथ जोया अख्तर की फ़िल्म गुल्ली ब्यॉय में नजर आएंगी ।
















