साल 2012 में आई फ़िल्म एक था टाइगर है की जबरदस्त सफ़लता के बाद सलमान खान और कैटरीना कैफ़ एक बार फ़िर अपनी बेमिसाल कैमिस्ट्री को इस फ़िल्म के सीक्वल टाइगर जिंदा है, में दिखाते हुए नजर आएंगे । हाल ही में इस फ़िल्म के कास्ट एंड क्रू ने पिछले महीने ही ऑस्ट्रेलिया शेड्यूल को खत्म किया ।

भले ही सलमान खान और कैटरीना कैफ़ के चाहने वालों को उनकी फ़िल्म से कई सारी झलक देखने को मिल गई हो लेकिन ये फ़ोटो शर्तिया चाहने वालों का दिन बना देगी जिसमें कैटरीना कैफ़ कमाल की हॉट और खूबसूरत लग रही हैं । कैटरीना की खूबसूरती इतनी है कि फ़ोटो पर से नजर हटने का नाम ही नहीं ले रही है । मेसी हेयर, हल्का मेक अप, व्यक्तित्वपूर्ण आंखें और गुलाबी होंठ, उसकी सरलता की शैली वाकई दिल जीत रही है ।

इन दिनों सलमान खान और कैटरीना कैफ़ अबु धाबी में अपने अगले शेड्यूल की शूटिंग कर रहे हैं, उनका यह शेड्यूल 65 दिनों का है ।

निर्देशक अली अब्बास जफ़र के निर्देशन में बनी फ़िल्म टाइगर जिंदा है को यश राज फ़िल्म्स द्दारा प्रोड्यूस किया जाएगा । सलमान खान और कैटरीना कैफ़ के अभिनय से सजी यह फ़िल्म इस साल 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।