
साल की शुरूआत में, अक्षय कुमार ने एक वीडियो पोस्ट कर लोगों को शहीद जवानों के परिजनों को वेबपोर्टल और मोबाइल एप के जरिये ऑनलाइन दान देने के लिए कहा । ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवानों के परिजनों को ऑनलाइन आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए अक्षय कुमार ने 'भारत के वीर' एप को लॉंच किया जिसमें लोग शाहीदों के परिवार के लिए आर्थिक मदद कर सकते है । महज ढाई महीने में भारत के वीर एप को जबरदस्त रेस्पोंस मिला । अभिनेता ने महसूस किया है कि केवल वेबसाइट शुरू करना या एप बना देना ही पर्याप्त नहीं है और इसलिए, उन्होंने सभी को प्रोत्साहित करते हुए यह विश्वास दिलाया कि उनका यह दान सही मायनों में इस्तेमाल होगा ।
हाल ही में अभिनेता मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के 13 वें वार्षिक वैश्विक निवेशक सम्मेलन में नजर आए थे । अक्षय कुमार ने यहां 'भारत के वीर' के बारें में बात की और बताया कि क्यों इस खूबसूरत पहल के लिए अपने पर्स को ढीला करने की जरूरत है । सूत्र के मुताबिक, उपस्थित लोग, अक्षय कुमार से इतने खुश हैं कि उन्होंने इस विशेष कार्यक्रम के जरिए लगभग 6-7 करोड़ रुपये एकत्र कर सकें यहां तक की अल्ट्रा रिच बिजनेसमेन से भी । यह बेहद प्रशंसनीय है और अक्षय कुमार ने साबित कर दिया कि वह न केवल सामाजिक रूप से प्रासंगिक फिल्में ही करते बल्कि असल जिंदगी में भी उन्हें अप्लाई करते है । वह सही कारणों के लिए अपने स्टारडॉम का उपयोग करके एक मार्क बनाने की भी कोशिश कर रहे है ।
अक्षय कुमार, हालिया रिलीज फ़िल्म टॉयलेट-एक प्रेम कथा में नजर आए थे । आपको बता दें कि यह फ़िल्म स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित है । इसके अलावा अब वह त्रिभाषी साइंस थ्रिलर फ़िल्म 2.0 में सुपरस्टार रजनीकांत और एमी जैक्सन के साथ नजर आएंगे । इसके अलावा अक्षय आगामी फ़िल्म पैडमेन में सोनम कपूर और राधिका आप्टे के साथ, स्पोर्ट्स बायोपिक फ़िल्म गोल्ड और गुलशन कुमार की जिंदगी को दर्शाती फ़िल्म मोगुल में नजर आएंगे ।
















