नीरजा की सफ़लता के बाद सोनम कपूर अपनी अगली फ़िल्म वीरे दी वेडिंग में नजर आएंगी । महिला केंद्रित इस फ़िल्म की शूटिंग अब शुरू हो चुकी है । इस फ़िल्म में सोनम कपूर, करीना कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया अहम भूमिका में नजर आएंगी ।

वीरे दी वेडिंग की इसी महीने की 1 तारीख को दिल्ली में शूटिंग शुरू हुई है । और शूटिंग के दौरान फ़िल्म की लीडिंग लेडी सोनम कपूर और करीना कपूर की बॉंडिंग दिन पर दिन और भी मजबूत होती जा रही है । हाल ही में सोनम ने करीना के साथ एक सेल्फ़ी शेयर की जिसमें दोनों का लुक बहुत ही आकर्षक लग रहा है । इस फ़ोटो को शेयर करते हुए सोनम कपूर ने लिखा, “First day shooting with this one… #veerediwedding #kareenakapoorkhan.”

शशांक घोष द्दारा निर्देशित फ़िल्म वीरे दी वेडिंग को रिया कपूर और बालाजी मोशन पिक्चर्स लिमिटेड के साथ अनिल कपूर फ़िल्म कंपनी द्दारा प्रस्तुत किया जाएगा । यह फ़िल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।