यदि आप एमी जैक्सन को उनके इंस्टाग्राम पर फ़ोलो नहीं करते है तो शायद आप अपने जीवन में बहुत कुछ मिस कर रहे है । यहां हम ऐसा इसलिए कह रहे है क्योंकि एमी जैक्सन अपने इंस्ताग्राम अकाउंट पर आए दिन अपनी हॉट पिक्चर्स अपलोड करती रहती है जिससे उनके चाहने वालों की संख्या में हर दिन इजाफ़ा होता है ।

कल, एमी जैक्सन तापमान को बढ़ाने के लिए अपनी एक और हॉट तस्वीर को पोस्ट किया जिसमें एमी शॉर्ट ब्लैक आउटफ़िट में और सर पर स्कार्फ़ बांधे हुए नजर आ रही है । उनके हाथो में बैंगनी फूल नजर आ रहा है जिसकी सुगंध उन्हें मदहोश कर रही है । इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए एमी ने लिखा, कोमलता एक गुण है “Tenderness is a virtue” । इसी के साथ उन्होंने अपने इस फ़ोटो को क्लोथिंग ब्रांड 'रेट एंड बो' को भी टैग किया, क्योंकि एमी ने जो ड्रेस पहनी हुई है वह इसी ब्रांड की है ।

फ़िल्मों की बात करें तो, एमी जैक्सन साइंस थ्रिलर त्रिभाषी फ़िल्म 2.0 में सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी । इसके अलावा वह इंडो-ब्रिटिश फ़िल्म बूगी मैन और कन्नड़ फ़िल्म द विलेन में नजर आएंगी ।