
सलमान खान और कैटरीना कैफ़ हाल ही में सबसे बड़ी हिट फ़िल्म टाइगर जिंदा है में एक साथ देखे गए । अली अब्बास जफ़र द्दारा निर्देशित फ़िल्म की शानदार सफ़लता के बाद ये ऐलान किया गया कि कैटरीना कैफ़ इस साल जून, जुलाई में अमेरिका और कनाड़ा में आयोजित होने वाले बहुप्रतिक्षित कॉंसर्ट 'दबंग रीलोडेड" का हिस्सा होंगी । कैटरीना पहले 2016 में संयुक्त राज्य अमेरिका में बेहद सफल रहे ड्रीम टीम कॉन्सर्ट दौरे का हिस्सा भी थी ।
बॉलीवुड हंगामा के फ़रिदून शहरयार ने कैटरीना कैफ़ के साथ खास बातचीत की और उस दौरान उन्होंने कैटरीना से सलमान और उनकी टीम के साथ दबंग रीलोडेड में शामिल होने के बारें में पूछा । ''यह एक मजेदार टीम है और मैं सभी को जानती हूं । मैं और सलमान कई गानों पर एक साथ डांस करने वाले है और मुझे परफ़ोर्म करना अच्छा लगता है और जिस तरह से लोग प्रतिक्रिया देते है ये देखकर बहुत अच्छा लगता है और साथ ही यह दर्शकों के साथ जुड़ने का एक अच्छा माध्यम है ।''
फ़िल्मों की बात करें तो, टाइगर जिंदा है की भारी सफ़लता के बाद, कैटरीना कैफ़ शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा के साथ आनंद एल राय की आगामी फ़िल्म जीरो में स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी ।
















