प्रियंका चोपड़ा और और उनके पति निक जोनस, जो कि हॉलीवुड के लोकप्रिय पॉप सिंगर है, इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ़ को खूब एंजॉय कर रहे हैं । इसी के साथ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सोशल मीडिया पर भी काफ़ी एक्टिव रहते हैं । हाल ही में जब फ़ैंस ने प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस की तुलना बॉलीवुड अभिनेता से की तो निक ने भी इसका जवाब जबरद्स्त अंदाज में दिया । इतना ही नहीं निक जोनस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर गोविंदा संग अपनी वायरल हो रही एक तस्वीर भी शेयर की है, जो सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है ।

निक जोनस को गोविंदा से अपनी तुलना एकदम सही लगी
गोविंदा से अपनी तुलना होना दरअसल निक को भी सही लगा और उन्होंने माना कि उनका लुक सच में गोविंदा से मिलता-जुलता है । इसे जाहिर करते हुए उन्होंने लिखा, 'ऐक्युरेट' (सही)। इस फोटो में निक और गोविंदा की ड्रेसिंग और लुक एक दूसरे से काफी एक समान है ।
निक का यह लुक 13 अगस्त को रिलीज हुए जोनस ब्रदर्स के सॉन्ग 'ऑनली ह्यूमन' का है। इस गाने को रेट्रो लुक और थीम में शूट किया गया है । जबकि गोविंदा की यह थ्रोबैक फोटो उनकी किसी फिल्म की है । गोविंदा और निक की यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है
गौरतलब है कि प्रियंका और निक ने साल 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और कैथलिक रीति-रिवाजों से शादी की थी ।
Watching This happen made my night . Such a sense of family! pic.twitter.com/XYtH54vCIK
— victoria fitzsimmons (@yankegrl22) August 22, 2019
















