बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया सेन इन दिनों फ़िल्मों से दूर अपने खाली समय को खूब एंजॉय कर रही है । फ़िल्म सिलसिले में अभिनेता अश्मित पटेल के साथ अपने 'किसिंग सीन' को लेकर सुर्खियां बटोरने वाली रिया सेन एक बार फ़िर अपने फ़्रेंच किस को लेकर चर्चा में आ गई है । इन दिनों अफ़्रीका में वेकेशन मना रही रिया ने अपने सोशल अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें एक जिराफ़ उनके मुंह को चाटता हुआ नजर आ रहा है ।

VIDEO: रिया सेन का ये 'फ़्रेंच किस' इंटरनेट पर धूम मचा रहा है

रिया सेन को जिराफ़ ने किया फ़्रेंच किस

इस वीडियो में रिया जिराफ़ को करीब से निहारती दिख रही हैं और तभी जिराफ उनके मुंह को चाटने लगता है । रिया के मुताबिक, यह जिराफ का फ्रेंच किस है । रिया के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे है । और इंटरनेट पर छा गया है ।

View this post on Instagram

French kiss in Kenya ?? ??

A post shared by ???? ??? (@riyasendv) on

रिया के प्रोफ़ेशनल फ़्रंट की बात करें तो, वह पिछली बार हीरो 420 और डार्क चॉकलेट नाम की फिल्मों में नजर आईं थी । और अभी फ़िलहाल उनके पास कोई बॉलीवुड फ़िल्म नहीं है । झंकार बीट्स, अपना सपना मनी मनी, शादी नं. 1 और स्‍टाइल जैसी चुनिंदा बॉलिवुड फिल्‍मों में रिया ने अपनी एक पहचान बनाई थी ।