ये तो पता नहीं कि, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक रिश्ते की ओर बढ़ रहे हैं । लेकिन सूत्र बताते हैं कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी आगामी फ़िल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान एक दूसरे के करीब आ रहे है । और एक वह व्यक्ति, जिसकी मंजूरी इस रिलेशनशिप को और मजबूत कर सकती है, वह भी इसमें दिलचस्पी लेने लगा है । यहां हम बात रणबीर कपूर की मां नीतू सिंह की कर रहे हैं । नीतू सिंह इन दिनों आलिया भट्ट के साथ काफ़ी नजदीकी बढ़ा रही है, इससे पहले उन्होंने रणबीर की किसी भी महिला दोस्त के साथ इतनी नजदीकी नहीं बढ़ाई है ।

सुना रणबीर कपूर, आलिया भट्ट में खास दिलचस्पी ले रही हैं 'मम्मी' नीतू सिंह

आलिया भट्ट के जन्मदिन में मौजूद थी नीतू सिंह

और इसका पता चला जब नीतू आलिया के जन्मदिन, जो अयान मुखर्जी की शूट हो रही फ़िल्म के सेट पर मनाया गया था, में उपस्थित थी । रणबीर से जुड़े सूत्र ने बताया कि, ''रणबीर ऐसी किसी लड़की से शादी नहीं करेंगे, जिसे उनकी मां पसंद न करे, वह अपनी मां की पसंद से ही शादी करेंगे । दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ के साथ उनका रिश्ता खत्म हो गया, इसकी खास वजह ये ही थी कि नीतूजी कभी उनके साथ घुली-मिली नहीं । लेकिन आलिया के केस में, नीतू जी की दिलचस्पी में कोई कमी नहीं है । नीतू जी बड़े पैमाने पर आलिया को पसंद करती है ।''

यह भी पढ़ें : खुलासा : रणबीर कपूर सिर्फ़ अपनी मां की पसंद की लड़की से ही शादि करेंगे

हम नहीं जानते कि, रणबीर और आलिया के बीच क्या चल रहा है । लेकिन दोनों की दोस्ती को जरूर, उस इंसान की मंजूरी मिल गई है जो इस मामले में बहुत महत्व रखती है ।

आपको बता दें कि रणबीर और आलिया इन दिनों अयान मुखर्जी की आगामी फ़िल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में व्यस्त हैं ।