
फ़िल्म इंडस्ट्री में कई सारे ऐसे अभिनेता हैं जिनकी अफ़ेयर की चर्चा भले ही बॉलीवुड हिरोइन से चलती हो लेकिन जब शादी की बात आती है तो फ़िल्म इंडस्ट्री की बाहर की लड़की को ढूंढ कर उससे शादी रचा लेते हैं ।
इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि कपूर खानदान के चिराग रणबीर कपूर, जो बॉलीवुड के सबसे योग्य अविवाहित अभिनेता हैं, (यहां रणवीर सिंह को लिया गया है) अपने माता-पिता की पसंद की लड़की से शादी रचाने के लिए राजी हो गए हैं ।
रणबीर के माता-पिता, ॠषि कपूर और नीतू सिंह ने वास्तव में अपने बेटे की रोमांटिक लाइफ़ या उनकी असंख्य गर्लफ्रेंडों को कभी मंजूरी नहीं दी है। एक करीबी दोस्त के मुताबिक, “जब रणबीर की मां ने हाफ़-सीरियसली तरीके से रणबीर को सुझाव दिया कि उन्हें अपने माता-पिता द्वारा चुनी गई लड़की से ही शादी करनी चाहिए, तो रणबीर ने उन्हें अपनी सहमति से चौंका दिया।"
इसलिए अब उनके माता-पिता फ़िल्म इंडस्ट्री से बाहर की लड़की, जो रणबीर के लिए परफ़ेक्ट हो, की तलाश कर रहे हैं जिससे रणबीर कपूर की शादी होगी, और बहुत जल्द, कपूर खानदान में रणबीर कपूर की शादी की शहनाई बज जाएगी । आपको बता दें कि रणबीर कपूर के दादा राज कपूर ने नरगिस के साथ अपनी रिलेशनशिप के बारें में कहा था कि, "वह मेरी अभिनेत्री है। वह मेरी पत्नी नहीं हो सकती। "
रणबीर भी निश्चित रूप से उसी खानदान की एक नस्ल है।
















