सलमान खान और कैटरीना कैफ़ के बारें में कहा जाता है कि दोनों रिलेशनशिप में है । लेकिन जब दोनों से इस बारें में पूछा जाता है तो दोनों इसे कबूलने में शरमाते हैं । जब से कैटरीना कैफ़ ने फ़िल्म इंडस्ट्री में फ़िल्म, मैंने प्यार क्यों किया से अपना डेब्यू किया है तब से सलमान खान उनका सपोर्ट देते हुए नजर आए है । कैटरीना कैफ़ का सलमान खान से ही नहीं उनके परिवार से भी काफ़ी जुड़ाव है इसलिए वह अहर एक फ़ैमिली फ़ंक्शन में उनके घर देखी जा सकती है ।

भरी कॉंफ़्रेंस में मिला सलमान खान और कैटरीना कैफ़ की 'लव-स्टोरी' का सबूत, ये प्यार नहीं तो और क्या है

इसमें कोई शक नहीं कि बॉलीवुड में कैटरीना का करि्यर बनाने में सबसे बड़ा हाथ सलमान का ही है । रणबीर से ब्रेक अप के बाद जब लगभग कैटरीना को अच्छी फ़िल्में मिलना बंद हो गया था, तब सलमान ने एक बार फ़िर अपनी दोस्ती निभाते हुए उन्हें अपनी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म टाइगर जिंदा है, में लिया और आज कैटरीना के पास कई सारी बड़ी फ़िल्में लाइन से है ।

सलमान खान और कैटरीना कैफ़ ने एक ही कॉफ़ी मग से पी कॉफ़ी

अभी हाल ही में पुणे में दबंग टूर का आयोजन हुआ जिसमें सलमान के साथ कैटरीना और सोनाक्षी सिन्हा भी पहुंची थी । यहां सभी ने अपने शानदार डांस परफ़ोरमेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया । लेकिन इस शो के आयोजित होने से पहले सितारों ने एक प्रेस कॉंफ़्रेंस में भाग लिया और मीडिया से बातचीत की । और यहीं पर सलमान और कैटरीना के बीच के प्यार का एक सबूत मिला जिसे वो चाहकर भी नकार नहीं सकते है । जब सोनाक्षी मीडिया से बातचीत कर रही थी, तब सलमान और कैटरीना आपस में बातचीत करते हुए नजर आए और इसी के साथ दोनों एक ही मग से कॉफ़ी पीते हुए भी नजर आए । और दोनों के बीच का ये हसीन और प्यारभरा मोंमेंट पैपराजी के कैमरों में कैद हो गया । आप भी देखें ये लम्हा…

दर्शकों ने भी पसंद की सलमान और कैटरीना की जोड़ी

गौरतलब है कि, सलमान और कैटरीना ब्लॉकबस्टर फ़िल्म एक था टाइगर और इसकी सीक्वल, जो अली अब्बास जफ़र द्दारा निर्देशित की गई, फ़िल्म टाइगर जिंदा है में एक साथ नजर आए थे । ये दोनों ही फ़िल्में बॉक्सऑफ़िस पर जबरदस्त सफ़लता हासिल की । साथ ही दोनों की जोड़ी को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया ।

इन दिनों सलमान रेमो डिसूजा की फ़िल्म रेस 3 की शूटिंग में व्यस्त है । इस फ़िल्म में उनके साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल, साकिब सलीम, जैकलिन फ़र्नांडीज और डेजी शाह अहम भूमिका में नजर आएंगी । इस एक्शन थ्रिलर फ़िल्म को सलमान खान फ़िल्म्स और रमेश तोरानी की टिप्स फ़िल्म्स के तहत प्रोड्यूस किया जा रहा है । रेमो डिसूजा द्दारा निर्देशित यह फ़िल्म इसी साल ईद के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।

यह भी पढ़ें : WATCH: कैटरीना कैफ़ ने सलमान खान के सामने उतारी उनकी नकल

वहीं दूसरी तरफ़, कैटरीना कैफ़ जल्द ही आमिर खान के साथ ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान में नजर आएंगी । इसके अलावा वह शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा के साथ जीरो फ़िल्म में भी नजर आएंगी ।