नरगिस फ़ाखरी भले ही बॉलीवुड फ़िल्मों में कम नजर आती हों लेकिन सोशल मीडिया पर वे बहुत एक्टिव रहती हैं । हाल ही में नरगिस ने अपना खुद का एप्प लॉंच किया । नरगिस का कहना है कि उनके जीवन का उद्देश्य महज फ़िल्में करना ही नहीं हैं बल्कि कुछ अलग तरह के काम करना भी हैं और उन्हें नए-नए लोगों से मिलना और उनसे सीखना बेहद पसंद है ।

पिछली बार रितेश देशमुख के साथ फ़िल्म बैंजो में नजर आईं नरगिस ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी बेहद सेक्सी और हॉट फ़ोटो पोस्ट की जिसमें नरगिस की अदा बस देखते ही बन रही है । तस्वीर की बात करें तो इस फ़ोटो में नरगिस काले रंग की लिंगरी में कमाल लग रही हैं > फ़ोटो पोस्ट करते हुए नरगिस ने लिखा, “”Use your smile to change the world; don’t let the world change your smile.” Tag someone who makes you smile! #smile #happiness #actress”

गौरतलब है कि नरगिस जल्द ही आगामी इंडि-अमेरिकन फ़िल्म '5 वेडिंग' में पंजाबी दुल्हन के किरदार में नजर आएंगी । नम्रता सिंह गुजराल द्दारा निर्देशित यह फ़िल्म एक इंडो-अमेरिकन हॉलीवुड फ़िल्म है ।