"दोस्त से ज्यादा, गर्लफ्रेंड से कम" टैग लाइन वाली हाफ़ गर्लफ़्रेंड फ़िल्म बहुत जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है । इस फ़िल्म में अर्जुन एक बास्केटबॉल खिलाडी का किरदार निभा रहे हैं और अपने किरदार में जान डालने के लिए अर्जुन को बास्केटबॉल की प्रोफ़ेशनल ट्रेनिंग लेनी पड़ी । हाल ही में फ़िल्म हाफ गर्लफ्रेंड के निर्माताओं ने #हाफगर्लफ्रेंडबास्केटबॉलडायरीज से पहला प्रशिक्षण वीडियो रिलीज़ किया है जो कि काफ़ी प्रेरक है । इसमें दिखाया गया है कि वो कितनी मेहनत के बाद एक पेशवर खिलाड़ी बने ।

फ़िल्म में माधव झा उर्फ़ अर्जुन कपूर का किरदार एक बास्केटबॉल खिलाडी का है और इस किरदार के लिए अर्जुन कपूर प्रशिक्षण सत्र से खुद को एक पेशेवर खिलाडी बनने की तयारी में दिखे है और यह वीडियो जो काफी प्रेरक है ।

इस वीडियो में अर्जुन काफी कठिन मेहनत से बास्केटबॉल कोर्ट पर खेल का अभ्यास कर रहे है । अर्जुन को इस अभ्यास के लिए कई शानदार पेशेवर कोच की सहायता मिली थी । अर्जुन ने खुदको माधव झा की शैली में ढालने के लिए, बास्केटबॉल खेल की दिन रात अभ्यास किया ।

इस वीडियो में कोई भी देख सकता है,कि कितनी आसानी से अभिनेता गेंद को पूरी तरह बास्केट में डालने में सफल होते है । अर्जुन इस फिल्म में अपने स्पोर्टी साइड को पूरी तरह से दिखाने के लिए तैयार है । मोहित सूरी द्दारा निर्देशित यह फ़िल्म बालाजी मोशन पिक्चर्स, मोहित सूरी और चेतन भगत द्दारा प्रोड्यूस की गई है । यह फ़िल्म 19 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।