
जैसा की हम सभी जानते हैं कि वरुण धवन इन दिनों सलमान खान अभिनीत फ़िल्म जुड़वा का सीक्वल जुड़वा 2 कर रहे हैं । इस फ़िल्म में वरुण राजा और प्रेम के डबल रोल में नजर आएंगे । और इसके लिए वरुण काफ़ी कठिन मेहनत कर रहे हैं । कुछ हफ़्ते पहले ही इस फ़िल्म का लंदन शूटिंग शेड्यूल शुरू हुआ था ।
वरुण धवन और उनकी लेडी लव तापसी पन्नू पहले ही इस फ़िल्म की शूटिंग शुरू कर चुके हैं । और अब उन्होंने फ़िल्म के इस गाने की शूटिंग भी शुरू कर दी है । इस गाने को सुनकर और देखकर हर कोई पुरानी यादों में खो जाएगा । सलमान खान अभिनीत जुड़वा के 3 गानों को इसमें एक नए कलेवार के साथ जोड़ा गया है और उन्हीं में से एक है ‘ऊंची है बिल्डिंग…’ गाना ।
रिहर्सल के दौरान वरुण धवन और तापसी पन्नू काफ़ी पसीना-पसीना हो गए थे । इस फ़िल्म का ये गाना ‘ऊंची है बिल्डिंग’ को इसके सीक्वल में देशी तरीके से नया कलेवर दिया गया है जिसमें वरुण और तापसी अपनी शानदार डांसिंग स्किल दिखा रहे हैं ।
डेविड धवन द्दारा निर्देशित फ़िल्म जुड़वा 2 को साजिद नाडिडवाला द्दारा प्रोड्यूस किया जाएगा । यह फ़िल्म 29 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















