
आज के समय में रणवीर सिंह न केवल बॉलीवुड के सबसे अधिक ऊर्जावान और प्रतिभाशाली अभिनेता हैं बल्कि उन चुनिंदा अभिनेताओं में से भी एक है जिनकी सबसे ज्यादा डिमांड है । दर्शकों को ऑन स्क्रीन और ऑफ़ स्क्रीन मनोरंजित करने के बाद अब रणवीर सिंह हर किसी के चहेते फ़िल्म स्टार बन गए हैं।
हालांकि इन दिनों रणवीर सिंह अपनी आगामी फ़िल्म बेफ़िक्रे के प्रमोशन में जुटे हुए हैं । उसी कड़ी में रणवीर हाल ही में दुबई इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल में अपनी फ़िल्म का प्रमोशन करते हुए नजर आए । वहां भी रणवीर का अंदाज देखते ही बन रहा था । इन सब के बीच हमारे हाथ लगा रणवीर का एक ऐसा वीडियो जब वो बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे और ये वीडियो साल 2010 में आई उनकी पहली बॉलीवुड फ़िल्म बैंड बाजा बारात से भी पहले का है । इस वीडियो में रणवीर अपने एक्टिंग स्कूल दिनों के दौरान एक्टिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि, रणवीर सिंह आदित्य चोपड़ा की आगामी रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फ़िल्म बेफ़िक्रे की रिलीज के बाद संजय लीला भंसाली की आगामी ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा फ़िल्म रानी पद्मावती में नजर आएंगे।
















