Here's what southern sensation Samantha Ruth Prabhu thinks of Alia Bhatt

तमिल और तेलगु सिनेमा की सबसे सफ़ल हीरोइनों में शुमार सामन्था रूथ प्रभु शाहरुख-आलिया की फ़िल्म डियर जिंदगी देखने के बाद आलिया भट्ट की तारीफ़ करने से खुद को रोक नहीं पा रही हैं । “आलिया को देखने के बाद अचानक मुझे न्यूकमर जैसा महसूस हुआ ।” ये कहना है दक्षिण भारत की बेहद लोकप्रिय कुशल अभिनेत्री सामन्था रूथ प्रभु का, जो साल 2010 से दक्षिण की फ़िल्मों में मुख्य भूमिका निभा रही है ।

“मैं दीपिका पादुकोण को पसंद करती हूं । लेकिन जब मैं अचानक सभी को देखती हों तो मुझे लगता है कि मुझे अपने में सुधार करते हुए और भी ज्यादा मेहनत करनी चाहिए । आलिया स्क्रीन पर बहुत ज्यादा फ़्रेशनेश लेकर आई । वह बहुत नेचुरल है । मैं भविष्य में उनकी फ़िल्म बहुत ही सावधानी से देखुंगी ।”

सामन्था को हिंदी फ़िल्मों में भी कई रोल ऑफ़र हुए थे लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया था । “मैं ऐसी जगह नहीं जाना चाहती थी जहां मुझे पूरा निचोड़ लिया जाए । बॉलीवुड एक लत की तरह है । और यह ताउम्र बिताने की जगह है ।”

लेकिन अब डियर जिंदगी जैसी फ़िल्में देखकर सामन्था बॉलीवुड में एंट्री ले सकती हैं ।