Must See Katrina Kaif's stunning underwater photograph

आज की भागती-दौड़ती जिंदगी में, जहां किसी के पास किसी के लिए टाइम नहीं हैं वहां सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म हैं जहां आप सभी से एक साथ जुड़ सकते हो । विशेषरूप से जब आप कोई लोकप्रिय सेलिब्रिटी हो, तो आप अपने प्रशंसकों से किसी भी समय जुड़ सकते हैं । सोशल मीडिया से काफ़ी लंबे समय तक दूरी बनाने के बाद आखिरकार कैटरीना कैफ़ ने इस साल अपने जन्मदिन के बाद फ़ेसबुक ज्वांइन कर ही लिया ।

जब से कैटरीना कैफ़ ने सोशल मीडिया ज्वांइन किया है तब से कैट सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा सक्रिय रहती हैं । हाल ही में, कैटरीना कैफ़ ने अपना एक अंडरवॉटर फ़ोटो शेयर किया जिसमें कैट कमाल की खूबसूरत दिख रही हैं । इस फ़ोटो को शेयर करते हुए कैट ने कैप्शन लिखा, “There is a beautiful serenity about underwater shots.”

गौरतलब है कि कैटरीना कैफ़ अनुराग बसु की आगामी फ़िल्म जग्गा जासूस में रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी । इसके अलावा वह सलमान खान के साथ उनकी आगामी फ़िल्म टाइगर जिंदा है में भी नजर आएंगी ।