SRK-1

बॉलीवुड के किंगखान यानी शाहरुख खान को फ़ैमिली मेन के रूप में जाना जाता है । अपने व्यस्त शेड्यूल के बावजूद भी शाहरुख खान अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का कोई भी अवसर नहीं गंवाते । जब से अबराम का ज्नम हुआ है, तब से हमने कोई भी ऐसा पल नहीं देखा जब शाहरुख अपने पूरे परिवार के साथ नजर न आए हों । शाहरुख के बड़े बेटे आर्यन खान और सुहाना खान, दोनों ही विदेश में पढ़ते हैं और शाहरुख जब भी विदेश जाते हैं उनसे जरूर मिलने जाते हैं ।

आपको बता दें कि शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान शौक़ के साथ पेशे से इंटीरियर डिज़ाइनर भी हैं और उन्होंने कंटेम्पररी लिविंग एंड डिज़ाइन पर एक किताब लिखी है जो की आज लंदन में लॉंच हो रही है । उसी किताब के फ़ोटोशूट के लिए पूरा खान परिवार एक साथ एक तस्वीर में नजर आया । तस्वीर में शाहरुख खान और गौरी खान अपने बच्चों आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम खान के साथ बेहद ही खुश नजर आ रहे हैं ।

अबराम के खान परिवार में आगमन के बाद पूरी खान फैमिली का ये पहला फोटो शूट है । तस्वीर में शाहरुख़ , गौरी , आर्यन , सुहाना और अबराम सभी नीले रंग की डेनिम और सफ़ेद रंग के शर्ट-टॉप में नज़र आ रहे हैं ।