
अपनी हालिया रिलीज फ़िल्म डियर जिंदगी को मिली अपार सफ़लता के बाद आलिया भट्ट इन दिनों सफ़लता के सातवें आसमां में उड़ान भर रही हैं । एक के बाद एक हर फ़िल्म हिट होने के बाद आलिया बॉलीवुड की सफ़लतम अभिनेत्रियों में शुमार हो गईं हैं । आलिया ने हाल ही में अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ एक घर खरीदा था, और अब आलिया उसमें शिफ़्ट भी हो गईं हैं ।
आलिया भट्ट ने अपने नए घर में आराम करते हुए एक सेल्फ़ी अपने सोशल अकाउंट पर शेयर की । इस तस्वीर में आलिया काउच पर आराम करती हुईं नजर आ रही हैं । तस्वीर में उनके बस पैर ही दिखाई दे रहे हैं । इस तस्वीर को शब्द देते हुए आलिया ने लिखा, “And finally night number 1 at the new home @shaheenb (we did it ).”
गौरतलब है कि आलिया भट्ट ने अयान मुखर्जी की आगामी फ़िल्म ड्रेगन की तैयारी शुरू कर दी है । इस फ़िल्म में आलिया रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी । आपको बता दें की आलिया वरुण धवन के साथ बद्रीनाथ की दुल्हनिया में भी नजर आएंगी, यह फ़िल्म 10 मार्च 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















