दुनिया के तीसरे सबसे अमीर और एशिया के सबसे अमीर बिज़नेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की कल दिग्गज बिज़नेसमैन की बेटी राधिका मर्चेंट के साथ धूमधाम से सगाई हुई । राजस्थान के नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में सगाई करने के बाद जब दोनों मुंबई पहुंचे तो उनका धूमधाम से स्वागत किया गया । शाम को अंबानी परिवार ने अपने बंगले एंटीलिया में ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया, जिसमें कई सेलेब्स ने शिरकत की । शाहरुख खान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी समेत कई सिलेब्रिटी इस पार्टी की शान बने । वहीं मीका सिंह ने भी अपनी चंद मिनट की परफॉर्मेंस के करोड़ों रु चार्ज किए ।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की रोका सेरेमनी में सिंगर मीका सिंह ने अपनी चंद मिनट की परफॉर्मेंस के लिए चार्ज किए 1.5 करोड़ रुपये

मीका सिंह ने अंबानी से अपनी चंद मिनट की परफॉर्मेंस के करोड़ों रु चार्ज किए 

एंटीलिया में नए जोड़े अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का शाही अंदाज में स्वागत किया गया । ढोल-नगाड़ों के साथ खूब गाना बजाना हुआ । सिंगर मीका सिंह भी इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बने और उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस भी दी । बताया ज़रा रहा है कि अंबानी हाउस में अपनी 10 मिनट की परफॉर्मेंस के लिए 1.5 करोड़ रुपये चार्ज किए । सोशल मीडिया पर मीका सिंह की इस परफ़ोरमेंस का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है ।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की रोका सेरेमनी में सलमान खान, रणवीर सिंह, जाह्नवी कपूर समेत कई बॉलीवुड सितारें शामिल हुए ।