बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का निधन उनके फ़ैंस को दुखी कर गया है । लोग अलग-अलग तरह से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं । हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के होमटाउन बिहार के पूर्णिया में एक सड़क का नाम उनके नाम पर रखा गया है । सोशल मीडिया पर अब इसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं ।

सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि
खबरों की मानें तो पूर्णिया की मेयर सरिता देवी ने कहा कि सुशांत महान कलाकार थे और उनके नाम पर सड़क का नाम रखना उन्हें श्रद्धांजलि देना है । सरिता देवी ने कहा कि सड़क जो कि मधुबनी से माता चौक को जाती है, उसे अब सुशांत सिंह राजपूत रोड के नाम से जाना जाएगा । यही नहीं, मशहूर कार कंपनी के गोल चक्कर का नाम भी बदलकर सुशांत सिंह राजपूत चौक किया गया है । पूर्णिया की मेयर सविता देवी ने सड़क और चौक के नाम का उद्घाटन किया ।
The HOMETOWN PURNEA of Sushant Singh Rajput❤#SushantInOurHeartsForever @PurneaTimes @Bihar_se_hai
In his MEMORY? pic.twitter.com/ouuzGqt3JN
— Khushali Priya (@PriyaKhushali) July 9, 2020
यही नहीं, पटना के राजीव नगर में स्थित सुशांत के बचपन वाले घर को मेमोरियल में तब्दील किया जाएगा । यहां पर उनके फैंस के लिए सुशांत से जुड़ी पर्सनल चीजों को रखा जाएगा । इनमें हजारों किताबें, उनका टेलिस्कोप, फ्लाइट सिमुलेटर आदि शामिल हैं । इसके अलावा सुशांत के परिवार ने भी सुशांत सिंह राजपूत फाउंडेशन बनाने का ऐलान किया था ।
यह भी पढ़ें : सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी के आखिरी गाने ‘दिल बेचारा’ में उनके हंसते-मुस्कुराते स्वैग को देख इमोशनल हुए फ़ैंस
उल्लेखनीय है कि बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के तमाम क्षेत्रों में सुशांत की मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग की जा रही है । सरिता देवी ने भी इस बारें में पीएम नरेंद्र मोदी को चिठ्ठी लिखी है । इसके अलावा शेखर सुमन लगातार इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग कर रहे हैं । इतना ही नहीं कई सामाजिक संगठन भी सुशांत की मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर चुके हैं ।
















