सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद से फ़िल्ममेकर करण जौहर लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल किए जा रहे हैं । करण के करीबी ने जानकारी दी कि इतनी आलोचनाओं ने उनके स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाला है । इन सबके अलावा हाल ही में जब करण जौहर नीतू कपूर की 8 जुलाई को आयोजित हुई बर्थडे पार्टी में शामिल हुए, तो इसके बाद भी उन्हें कई आलोचनाएं झेलनी पड़ी । सोशल मीडिया पर उन्हें काफ़ी ट्रोल किया गया । लेकिन करण इस पार्टी में आना नहीं चाहते थे, वह तो बस रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की वजह से उस पार्टी का हिस्सा बने थे ।

करण जौहर अपनी इच्छा से नीतू कपूर की पार्टी में नहीं गए थे
करण के करीबी दोस्त ने बताया कि, “करण के लिए रणबीर और आलिया दोनों ही बहुत मायने रखते हैं । और उन्होंने ही इस पार्टी में आने के लिए करण से जिद की थी । अन्यथा, करण को पब्लिकली पार्टी करना कुछ खास पसंद नहीं है । इसके अलावा, यह कोई वास्तव में पार्टी नहीं थी । रणबीर की मां अपने पति ॠषि कपूर के निधन के बाद से काफ़ी दुखी हैं । इसलिए वह कोई पार्टी नहीं चाहती थी, लेकिन वो तो उनके बच्चों ने जिद की थी । और उन्होंने ही इस छोटी सी निजी पार्टी में करण को भी बुला लिया ।”
यह भी पढ़ें : सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद से मिल रही आलोचनाओं ने करण जौहर को तोड़ कर रख दिया है, करीबी दोस्त ने बताया हाल
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से करण को काफ़ी ट्रोल किया जा रहा है और उसके बाद उनका पार्टी में नजर आना, ट्रोलर्स को और मौका दे गया । इस बारें में बात करते हुए सूत्र ने बताया कि, “करण तो अपने घर से बाहर ही नहीं निकलना चाहते हैं । सुशांत की मौत के बाद यह पहली बार था जब वह बाहर निकले, और केवल इसलिए कि वह आलिया को नहीं कह सकते ।”
















