महेश बाबू अपनी आगामी फिल्म सरिलेरू निकवारु में एक आर्मी अफसर की भूमिका निभा रहे है, फिल्म में उनके आर्मी अफसर के लुक ने हर किसी को उनका दीवाना बना दिया है । महेश बाबू के लुक को देखकर कहा जाता है की यह लुक उनपर काफी सूट हो रहा है । आर्मी अफसर की वर्दी में महेश बाबू काफी आकर्षक लग रहे है । पहले भी कई बॉलीवुड अभिनेताओं ने आर्मी अफसर का किरदार निभाया है,जो आज भी लोगो के जहन में तरोताज़ा है ।

महेश बाबू से पहने इन अभिनेताओं ने अपने आर्मी लुक से किया इंप्रेस

शाहरुख़ खान : बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान ने भी अपनी फिल्म जब तक है जान में एक आर्मी अफसर का किरदार निभाया है,जिसमे उनकी मुस्कान और रुबाबदार लुक ने लोगो को अपना दीवाना बना दिया, आज भी उनका यह किरदार लोगो का सबसे पसंदीदा है । उनका यह किरदार हमेशा लोगो के जहन में कायम है ।

अक्षय कुमार : बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार का भी बेस्ट आर्मी अफसर के सूचि में नाम है । जिन्होंने फिल्म हॉलिडे में अपने क्लीन शेव लुक से सबको अपना दीवाना बना दिया । 'दिल्ली के मुंडे' ने हर किसी को अपने लुक से दीवाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी ।

सिद्धार्थ मल्होत्रा : पिछले साल रिलीज़ हुई फिल्म अय्यारी में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी अपने लुक से काफी कहर ढाया, बात उनकी परफेक्ट बॉडी की हो या उनके जॉलाइन की दर्शकों के लिए सिद्धार्थ का यह लुक एक कम्पलीट पकगे साबित हुआ ।

विकी कौशल : बात आर्मी अफसर के लुक की हो और विकी कौशल का नाम उसने में आये ऐसा हो ही नहीं सकता लड़कियों को अपना दीवाना बनाकर अपनी अदाकारी का "जोश हाई" रख कर विकी ने अपने लुक से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया ।
















