लवयात्री: जर्नी ऑफ लव की टीम ने बीते दिन एक म्यूजिकल कॉन्सर्ट का आयोजन किया था जिसमें फ़िल्म की टीम मुम्बई की जनता जनार्दन के साथ प्यार के संगीतमय सफ़र का जश्न मनाते हुए नज़र आई । इस दौरान सलमान खान , आयुष शर्मा और वारिना हुसैन ने जनता का खूब मनोरंजन किया । बांद्रा में आयोजित लाइव कॉन्सर्ट ने निर्माता सलमान खान, निर्देशक अभिराज मिनावाला, मुख्य जोड़ी आयुष शर्मा और वरिणा हुसैन के साथ गायक दर्शन रावल, उदित नारायण, पलक मुछाल, बादशाह, असीज़ कौर, देव नेगी और संगीतकार तनिष्क बागची, डीजे चेतस और लिजो के साथ साल के प्रसिद्ध एल्बम से चार्टबस्टर गीतों का जश्न मनाया गया ।

जनता के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं लवयात्री के गाने
फ़िल्म के निर्माता सलमान खान लवयात्री के गीतों को बढ़ावा देना चाहते थे जिसके लिए उन्होंने म्यूजिकल कॉन्सर्ट की राह चुनी जो अब चार्टबस्टर्स बन कर दर्शकों के दिलों में जगह बना रहे है और लवयात्री एल्बम जनता द्वारा खूब पसंद किया रहा है । लवयात्री की टीम ने बुधवार की शाम को एक संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें फ़िल्म के एल्बम में प्रत्येक अवसर के लिए उपलब्ध गानों को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया का जश्न मनाते हुए नज़र आये। फ़िल्म में नवरात्रि उत्सव गीत से ले कर क्लब ट्रैक और रोमांटिक ट्रैक हर तरह गाने उपलब्ध जो दर्शकों की पसंदीदा सूची में शामिल हो गयी है।

ग्रैंड म्यूजिकल इवेंट में न केवल गायकों ने अपने शानदार परफॉर्मेंस से चार चाँद लगाए, बल्कि फ़िल्म की मुख्य जोड़ी आयुष और वरिना भी चार्टबस्टर गानों की धुनों पर कदम से कदम मिलाते हुए नज़र आये ।
जबकि पलक मुछाल और उदित नारायण ने ढोलिडा के साथ गरबा का रंग जमाते हुए नज़र आये तो वही बादशाह और असीस कौर ने अख लड जावे जैसे क्लब एंथम के साथ स्टेज पर आग लगा दी थी । इस इवेंट में संगीतकार तनिष्क बागची ने दर्शकों के लिए रोमांटिक गाना 'तेरा हुआ' लाइव गुनगुनाते हुए नज़र आये जबकि आयुष शर्मा ने रंगतारी पर परफॉर्म कर के दर्शकों का खूब मनोरंजन किया ।
इस इवेंट का सबसे पसंदीदा हिस्सा दर्शन रावल की आवाज़ में चोगाड़ा का अनप्लग्ड वर्जन था जिसे जनता द्वारा खूब पसंद किया था । इन सब परफॉर्मेंस के बाद सलमान खान, आयुष शर्मा, वरिना हुसैन और रोनित रॉय वहाँ मौजूद जनता और प्रशंसकों के साथ मजेदार बातचीत करते हुए भी नज़र आये ।

लवयात्री के गाने अभी से दर्शकों के बीच धूम मचा रहे है । राष्ट्र को अपनी धुन पर नचाते हुए 'चोगाड़ा' ने अपनी रिलीज के तुरंत बाद दर्शकों की पसंदीदा सूची में अपनी जगह बना ली थी । 'अख लड जावे' में आयुष और वरिना की सिज़लिंग केमिस्ट्री ने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया था । तीसरा गीत 'तेरा हुआ' आतिफ असलम द्वारा गाया हुआ एक रोमांटिक गीत है जिसमें नवोदित जोड़ी के बीच पनपते प्यार की झलक दिखाई गई है । तीन चार्टबस्टर गानों के बाद, निर्माताओं ने रंगतारी नामक एक ओर गाना रिलीज किया और हाल ही में रिलीज हुआ गरबा ट्रैक 'चोगाड़ा' भी दर्शकों के बीच धूम मचा रहा है ।

फ़िल्म के संगीत को मिल रही अविश्वसनीय प्रतिक्रिया के कारण, निर्माता सलमान खान ने एक लाइव संगीत कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया जिसे दर्शकों से असाधारण प्रतिक्रिया प्राप्त हुई । लवयात्री के सफल संगीत एलबम ने फिल्म के प्रति दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है और इस फ़िल्म के साथ आयुष और वरिणा बॉलीवुड में अपनी नई पारी खेलने के लिए तैयार है ।
यह भी देखें : यहां देखिए, लवयात्री का नया प्रोमो 'जर्नी ऑफ़ लव'
निरेन भट्ट द्वारा लिखित, 'लवयात्री: जर्नी ऑफ लव' का निर्देशन अभिराज मिनावाला ने किया है जो फिल्म के साथ निर्देशन में अपनी शुरुवात कर रहे है । सलमान खान फिल्म्स बैनर के तहत बनी यह फिल्म सलमान खान द्वारा निर्मित है और 5 अक्टूबर, 2018 के दिन नज़दीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















