कुछ दिन पहले खबरों का बाजार गर्म था कि कियारा आडवाणी जल्द ही शाहिद कपूर के साथ नजर आने वाली है । कियारा आडवाणी को शाहिद कपूर की आगामी फ़िल्म, जो कि अर्जुन रेड्डी का रीमेक है, के लिए साइन किया है । इस फ़िल्म में पहली बार कियारा आडवाणी और शाहिद कपूर की एक दूसरे के साथ रोमांस करते हुए दिखाई देंगे । लेकिन इससे पहले ही शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की सिजलिंग कैमि्स्ट्री देखने को मिली जिसमें शाहिद और कियारा काफ़ी कॉजी नजर आ रहे है ।

रोमांटिक ड्रामा से पहले नजर आया शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी का कॉजी मोमेंट

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी उर्वशी सिंगल में आएंगे नजर

रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म में अपनी कैमिस्ट्री दिखाने से पहले शाहिद और कियारा ने अपनी आगामी सिंगल, 'उर्वशी' में दिखलाई । आपको बता दें कि, ये सिंगल प्रभुदेवा के चार्टबस्टर गाने, 'उर्वशी' का रीमेक है, जिसे यो यो हनी सिंह ने गाया है ।

गौरतलब है कि, शाहिद का कियारा के साथ ये पहला म्यूजिक वीडियो है । लेकिन 90 के दशक में शाहिद कई इंडी पॉप में नजर आ चुके है । बता दें कि ऑरिजनल उर्वशी गाना फ़िल्म हमसे है मुकाबला फ़िल्म का है जिसे प्रभु देवा पर फ़िल्माया गया था । "उर्वशी' गाने को तमिल और हिंदी वर्जन में भी लाया गया था और दोनों ही भाषाओं में ये आईकॉनिक गाना चार्टबस्टर साबित हुआ । और अब पूरे दो दशक बाद इस गाने को एक नए कलेवर में प्रस्तुत किया जा रहा है । और यो यो हनी सिंह ने इसे रीक्रिएट किया है ।

टी-सीरिज द्दारा प्रोड्यूस इस सिंगल को हनी सिंह ने गाया है

इस सॉन्ग को संजय शेट्टी ने कॉरियॉग्राफ किया है और गिफ्टी ने इसका निर्देशन किया है । टी-सीरिज द्दारा प्रोड्यूस इस गाने के बारें में बात करते हुए गिफ्टी ने बताया, 'इस गाने में शाहिद और कियारा के बीच गजब की केमिस्ट्री दिखाई देगी । हम सभी जानते हैं कि शाहिद गजब के डांसर हैं लेकिन कियारा इस सॉन्ग में सरप्राइज पैकेज की तरह सामने आएंगी । हमने इस सॉन्ग को मुंबई में 3 दिनों तक शूट किया है और मुझे पूरा यकीन है कि जल्द ही यह सॉन्ग लोगों के बीच काफी पॉप्युलर हो जाएगा ।'

इस गाने को मुंबई में क्लब की बैकग्राउंड में शूट किया गया है । इसके टीजर को शाहिद ने अपने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया है । शाहिद ने इसे शेयर करते हुए गाने की लाइन 'टेक इट ईजी उर्वशी' लिखा है । देखें, इस सॉन्ग का टीजर:

यह भी पढ़ें : खुलासा : तारा सुतारिया के हाथ से फ़िसली अर्जुन रेड्डी कियारा आडवाणी ने लपकी

इनकी आगामी फ़िल्म अर्जुन रेड्डी के रीमेक की बात करें तो, शाहिद और कियारा इस फ़िल्म के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे । अभी तक इस फ़िल्म का नाम फ़ाइनल नहीं किया गया है । अर्जुन रेड्डी के हिंदी रीमेक को दिल्ली बेस्ड रखा जाएगा और इसकी शूटिंग जनवरी से शुरू होने की उम्मीद है ।