बिग बॉस सीजन 12, दिन-ब-दिन खूब सुर्खियां बटोर रहा है । बिग बॉस के घर की मसाला खबरें अक्सर इसे सुर्खियां दिलाती है । बिग बॉस 12, के घर में 'विचित्र जोड़ी' के रूप में घर में आने वाले भजन सम्राट और उनकी शिष्या या कथित गर्लफ़्रेंड जसलीन मथारू शो के लिए सबसे ज्यादा टीआरपी ला रही है । हाल ही में बिग बॉस की लेटेस्ट क्लिप देखने को मिली जिसमें जसलीन मथारू अनूप जलोटा को सब घरवालों के सामने किस यानी चूमते हुए नजर आ रही है । और ये देखकर करणवीर बोहरा काफ़ी हैरान रह गए ।

जसलीन मथारू व अनूप जलोटा के बीच बढ़ती नजदीकियां
बिग बॉस के लेटेस्ट वीडियो में जसलीन और अनूप के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है । इस वीडियो में जसलीन घर के वॉशरूम एरिया में अनूप के माथे और गाल पर प्यार से किस करती हुई नजर आ रही हैं । उससे पहले जसलीन, अनूप से कहती है कि मैं आज एक चीज कहूंगी, जिसको आपको पालन करना होगा । आप कुछ नहीं करेंगे और न ही हटाएंगे । वहीं, वीडियो में ये भी दिख रहा है कि सभी घर वाले इन्हें किस करते हुए बड़ी हैरानी के साथ देख रहे हैं । वहीं करणवीर कहते हैं कि अभी तो लिप किस भी बाकी है । इसके बाद अनूप हंसते हुए गाल पर लिपस्टिक के निशान देखते हुए कहते हैं कि यह निशान अब पूरे दिन भर रहेगा । आप भी देखिए ये वीडियो;-
.@anupjalota ko mil raha hai #JasleenMatharu se dher saara pyaar. Kya isse jal rahe hain ghar ke baaki umeedvaar ? #BB12 #BiggBoss12@iamappyfizz @oppomobileindia @TheGarnierMan @letsdroom pic.twitter.com/BHyu7oNAYO
— COLORS (@ColorsTV) September 26, 2018
यह भी पढ़ें : बिग बॉस 12- जसलीन मथारू की बॉडी पर कितने टैटू बने हैं, घरवालों ने कहा-'अनूप जी से पूछना पड़ेगा' (watch video)
अनूप और जसलीन की विचित्र सी रिलेशनशिप बिग बॉस 12 को एक अलग स्तर पर पहुंचा रही है । न केवल बाहर बल्कि बिग बॉस के घर के अंदर भी घरवालों के दिमाग में उनकी रिलेशनशिप को लेकर तमाम तरह से सवाल है । शो शुरू होने से पहले जसलीन ने खुलकर कहा था कि वह पिछले तीन सालों से अनूप को डेट कर रही हैं । इसके बाद से ही दोनों इस सीजन के लिए सबसे ज्यादा टीआरपी बटोर रहे है । वैसे सलमान को भी लगता है कि इस बार के सीजन के अनूप और जसलीन काफ़ी मजबूत दावेदार है ।
















