
पूर्व जोड़ी कैटरीना कैफ़ और रणबीर कपूर एक साथ अपनी हालिया रिलीज फ़िल्म जग्गा जासूस के प्रमोशन के दौरान नजर आए थे । लेकिन एक या दो महीने के प्रमोशनल कार्यक्रम के दौरान, हमने ऐसा कुछ इत्तेफ़ाक नहीं देखा जिसे देखकर हैरानी हो । बहुत हैरानी की बात है कि, रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ़, भले ही दो अलग-अलग महाद्वीपों में थे, लेकिन फ़िर भी एक जैसी टी-शर्ट में नजर आए, जिसे देखकर हर किसी को हैरानी हुई ।
इन दिनों कैटरीना दुबई में सलमान खान संग अपनी आगामी फ़िल्म टाइगर जिंदा है की शूटिंग में व्यस्त हैं । ऐसे में ने पहुंची जहां कैटरीना अमेरिकी संगीतकार कर्ट कोबेन छपी हुई टी शर्ट पहनी हुई नजर आईं । और ये तस्वीर इस मल्टीप्लेक्स के सोशल मीडिया हेंडल ने शेयर की ।

अब रणबीर कपूर की बात करें तो, हाल ही में रणबीर को मुंबई में अपने दोस्तों, सिद्धार्थ मल्होत्रा और करण जौहर के साथ देखा गया, और इस दौरान वह भी उसी जैसी टी-शर्ट में नजर आए, जो कैटरीना कैफ़ ने पहनी हुई थी । अब इत्तेफ़ाक की बात ये है कि रणबीर और कैटरीना ने एक जैसी टी-शर्ट को एक ही दिन अलग-अलग महाद्वीपों में पहना । तो इसका क्या मतलब लगाया जाए, एक ही समय, स्पेशल दिन एक जैसी टी-शर्ट पहना कहीं दोनों का कोई प्लान तो नहीं था ।
हालांकि दोनों का ब्रेक-अप हो चुका है और उनका ब्रेक-अप काफ़ि सुर्खियां भी बटोर चुका है, लेकिन फ़िर भी दोनों ने एक साथ जग्गा जासूस का प्रमोशन साथ में किया । लेकिन उनके इस प्रयास के बावजूद भी फ़िल्म बॉक्सऑफ़िस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई ।
















