
आजकल सोशल मीडिया ऐसा कॉमन प्लेटफ़ॉर्म बन गया है जहां पूरा बॉलीवुड एक दूसरे के प्रति बॉंडिंग को दर्शाता है । सोशल मीडिया पर हमने ऐसे कई वीडियो और पोस्ट देखी जहां वह आगामी फ़िल्म की रिलीज से पहले फ़िल्म का प्रमोशन किया गया । और अब इसी कड़ी में नाम आया है अक्षय कुमार की आगामी फ़िल्म टॉयलेट-एक प्रेम कथा का, जिसके प्रचार में फ़िल्म जगत के कई सितारें जुटे हुए है और उन्हीं में से एक है वरुण धवन ।
वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म जुड़वा 2 की तैयारियों में जुटे हुए हैं और इसी बाबत वह अपनी बॉडी पर भी खास ध्यान दे रहे हैं । इसलिए वरुण जिम में खूब पसीना बहाते नजर आ रहे हैं । और इसी दौरान वरुण ने अक्षय कुमार की आगामी फ़िल्म टॉयलेट- एक प्रेम कथा का एक अनूठे अंदाज में प्रमोशन किया । वरुण धवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह अपने जिम इंस्ट्रक्टर के साथ नजर आ रहे हैं लेकिन एक्सरसाइज करते हुए अचानक वरुण कहते हैं कि मुझे टॉयलेट जाना है लेकिन उनके इंस्ट्रक्टर उन्हें रोकते हैं और कहते हैं तुम अभी नहीं जा सकते 11 अगस्त को जाना । इंस्ट्रक्टर के इस बात हम क्या पहले वरुण धवन भी चौंक जाते हैं और कहते हैं ऐसा क्यों? तो इंस्ट्रक्टर उन्हें जवाब में कहते हैं क्योंकि 11 अगस्त को ही अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा रिलीज होने जा रही है । इस वीडियो को पोस करते हुए वरुण ने लिखा, “Good morning just 3 days for #ToiletEkPremKatha. Best of luck @akshaykumar and @psbhumi.” आपको बता दें कि इसके जरिए वरुण ने अक्षय कुमार की आगामी फ़िल्म टॉयलेट- एक प्रेम कथा का एक अनूठे अंदाज में प्रमोशन कर दिया ।
टॉयलेट-एक प्रेम कथा, स्वच्छता अभियान और खुले में शौच जैसे मुद्दे के इर्द-गिर्द घूमती है । गांव में शौचालयों की कमी के मुद्दे से जूझती इस फ़िल्म में अक्षय केशव नाम के आदमी की भूमिका निभा रहे हैं जो गांव में शौचालय बनाने के लिए एक आंदोलन चलाता है जो हर घर की महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से संबंधित है । अक्षय कुमार के अलावा, इस फ़िल्म में भूमि पेडनेकर, अनुपम खेर अहम भूमिका में नजर आएंगे । यह फ़िल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
Good morning just 3 days for #ToiletEkPremKatha. Best of luck @akshaykumar and @psbhumi pic.twitter.com/UcazJmj4G6
— Varun Dhawan (@Varun_dvn) August 8, 2017
















