जहां पूरा देश कोरोना वायरस जैसी महामारी से जूझ रहा है वहीं बॉलीवुड सेलिब्रिटीज लॉकडाउन के इस समय को अपने फ़ैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता कर पास कर रहे हैं । अपने-अपने प्रोफ़ेशन में बेहद बिजी रहने वाले क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा लॉकडाउन की वजह से घर पर एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता पा रहे हैं । अनुष्का शर्मा इस पल को विराट के साथ खूब एंज़ॉय कर रही हैं । लॉकडाउन के बीच घर पर वक्त बिता रहीं अनुष्का शर्मा ने आज अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया और लिखा कि उन्हें घर में एक डायनासोर दिखा है । जिसके बाद हर कोई उस डायनासोर को देखने के लिए उत्साहित हो गया है ।

अनुष्का शर्मा के लिए लॉकडाउन में डायनासोर बने विराट कोहली, वायरल हुआ ये मजेदार वीडियो

अनुष्का शर्मा के लिए विराट कोहली बने डायनासोर

अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके पति विराट कोहली डायनासोर की नकल करते हुए चल रहे हैं । विराट दबे पांव कमरे में आते हैं और डायनासोर की आवाज भी निकालते हैं । ऐसा करते हुए विराट कोहली बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं । इस मजेदार वीडियो को शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा, '' मुझे एक डायनासोर दिखा ।'' इसके साथ अनुष्का ने डायनासोर के इमोजी भी बनाए हैं । सोशल मीडिया पर विराट का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है ।

View this post on Instagram

I spotted .... A Dinosaur on the loose ??????

A post shared by ɐɯɹɐɥS ɐʞɥsnu∀ (@anushkasharma) on

वर्क फ़्रंट की बात करें तो अनुष्का के प्रोडक्शन में बनी वेब सीरीज पाताल लोक दर्शकों के बीच छाई हुई है ।

यह भी पढ़ें : अनुष्का शर्मा ने लॉकडाउन में विराट कोहली की क्रिकेट फ़ॉर्म को बरकरार रखने के लिए निकाली ये फ़नी ट्रिक (VIDEO)