लॉकडाउन में घर पर रहकर जहां एक तरफ़ अक्षय कुमार कोरोना के प्रति लोगों को जागरुक कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ़ कोरोना संकट में आर्थिक मदद देने में भी पीछे नहीं हट रहे हैं । कोरोना वायरस जैसी महामारी से निपटने के लिए अक्षय कुमार लगातार सरकार को अपना आर्थिक सहयोग दे रहे हैं । वहीं अब अक्षय कुमार ने कोविड-19 से निपटने के लिए लोगों को बहुत कम शब्दों में उम्मीद जताते हुए एक काम की सलाह दी है ।

अक्षय कुमार ने जगाई उम्मीद
अपनी एक तस्वीर के साथ अक्षय ने लॉकडाउन में लोगों को सलाह देते हुए लिखा, “कभी-कभार यूं ही बैठे रहना बेहतर है । यह वक्त भी गुजर जाएगा ।” इस तस्वीर में अक्षय ट्राउजर, गुलाबी रंग की टी-शर्ट और ब्लू शूज में कुर्सी पर बैठे दिख रहे हैं । आंखों पर लगा चश्मा उनके लुक को आकर्षक बना रहा है ।
यह भी पढ़ें : अक्षय कुमार ने अब नासिक पुलिस की सुरक्षा का रखा ख्याल, COVID-19 लक्षणों का पता लगाने वाले 500 रिस्ट बैंड किए डोनेट
गौरतलब है कि अक्षय ने कोरोना संकट से निपटने के लिए कई तरह से मदद के हाथ बढ़ाए जिसमें शामिल हैं- पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपये का डोनेशन देना, मुंबई पुलिस फाउंडेशन को 2 करोड़ रुपये का सहयोग देना, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई), मास्क और रैपिड टेस्टिंग किट के उत्पादन के लिए बृहन्मुंबई नगर निगम को तीन करोड़ रुपये का सहयोग प्रदान करना, मुंबई पुलिस और नासिक पुलिस को COVID-19 लक्षणों का पता लगाने वाले रिस्ट बैंड किए डोनेट करना शामिल है ।
















