कोरोनावायरस के संक्रमण को फ़ैलने से बचाने के लिए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लागू किया है । हर कोई अपने-अपने घरों में रहने को मजबूर है । वहीं बॉलीवुड सितारें में भी इस दौर को अपने-अपने तरीके बिता रहे हैं । जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्‍णा श्रॉफ, जो भले ही फिल्मी दुनिया का हिस्सा न हों लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी फ़ैन फ़्लोइंग किसी स्टार से कम नहीं हैं । अपने भाई टाइगर श्रॉफ़ की तरह ही कृष्‍णा श्रॉफ भी फ़िटनेस फ़्रीक हैं और उनका फ़िटनेस प्रेम उनकी फ़िट बॉडी में साफ़-साफ़ देखा जा सकता है । कृष्‍णा श्रॉफ अक्सर अपने बिकिनी लुक के कारण सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं ।

479ef428-4021-43b7-9a00-7cbe92fab90e

कृष्‍णा श्रॉफ की बोल्ड मिरर सेल्फ़ी

कृष्णा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक मिरर सेल्फ़ी पोस्ट की है जिसमें वह टी पीस बिकिनी में अपनी टोंड बॉडी को फ़्लॉंट करती हुई नजर आ रही हैं । कृष्णा के इस अंदाज को उनके फ़ैंस तो पसंद कर ही रहे हैं बल्कि उनके भाई टाइगर श्रॉफ़ ने भी इस पर कमेंट किया है । तस्वीर पर टाइगर ने एक इमोजी शेयर किया, जो कि एक मंकी है और अपने दोनों हाथों से मुंह बंद किए है। टाइगर के कमेंट पर कृष्णा ने किस वाला इमोजी बनाकर रिप्लाई दिया ।

View this post on Instagram

?

A post shared by Krishna Shroff (@kishushroff) on

यह भी पढ़ें : Hot Workout! कृष्णा श्रॉफ ने बिकिनी पहनकर बालकनी में बॉयफ़्रेंड एबान संग किया वर्कआउट

टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा जितना अपनी फ़िटनेस और बिकिनी लुक को लेकर चर्चा में रहती ही हैं उतना ही अपनी रिलेशनशिप को लेकर भी लगातार सुर्खियों में बनी रहती है । फ़िल्मी ग्लैमर से दूर कृष्णा ने फ़िटनेस के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है । सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली कृष्णा ने कभी भी अपने बास्केट बॉल प्लेयर बॉयफ़्रेंड के साथ अपनी रिलेशनशिप नहीं छुपाया । वह अक्सर अपने बॉयफ़्रेंड के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं ।