कोरोनावायरस के संक्रमण को फ़ैलने से बचाने के लिए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन किया है । हर कोई अपने-अपने घरों में रहने को मजबूर है । वहीं बॉलीवुड सितारें में भी इस दौर को अपने-अपने तरीके बिता रहे हैं । ज्यादातर बॉलीवुड सितारें अपने वर्क आउट को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें फ़िट रहने के लिए इंस्पायर कर रहे हैं । और अब इस कड़ी में टाइगर श्रॉफ़ की बहन कृष्णा श्रॉफ का नाम भी शामिल हो गया है । कृष्णा श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम क अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने बॉयफ्रेंड एबान के साथ वर्कआउट करती हुई नजर आ रही हैं ।

कृष्णा श्रॉफ का बॉयफ़्रेंड संग वर्क आउट
पोस्ट किए गए एक वीडियो में जहां कृष्णा अपने बॉयफ़्रेंड इबान के पैरों पर पेट के बल खुद को बैलेंस करती दिखाई दे रही हैं। वहीं दूसरे वीडियो में वह ब्लैक बिकीनी पहनकर कमर पर बने अपने टैटू को फ़्लॉंट करती हुई नजर आ रही हैं । कृष्णा की इस पोस्ट पर दिशा पाटनी और टाइगर ने भी इमोजी बनाकर अपना रिएक्शन दिया है ।
बता दें, बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा अपनी फ़िटनेस को लेकर तो चर्चा में रहती ही हैं साथ ही अपनी रिलेशनशिप को लेकर भी लगातार सुर्खियों में बनी रहती है । फ़िल्मी ग्लैमर से दूर कृष्णा ने फ़िटनेस के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है । सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली कृष्णा ने कभी भी अपने बास्केट बॉल प्लेयर बॉयफ़्रेंड के साथ अपनी रिलेशनशिप नहीं छुपाया ।
















