लॉकडाउन के कारण अब हर कोई घर में रहने को मजबूर है । ऐसे में घर पर टाइम कैसे पास करें इसके लिए सोशल मीडिया सबसे अच्छा माध्यम है । बॉलीवुड सितारें भी इस लॉकडाउन के समय का भरपूर यूज कर रहे हैं । कुछ अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं तो कुछ सोशल मीडिया पर अपने पुराने दिनों को याद कर थ्रौबैक फ़ोटो शेयर कर रहे हैं । बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस में शुमार दिशा पाटनी का भी कुछ ऐसा ही हाल है । अपनी एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर अपनी हॉट और बोल्ड अदाओं के लिए जानी जाने वाली दिशा पाटनी ने हाल ही में अपनी एक फ़ोटो शेयर की है जिसमें उनका गॉर्जियस लुक उनके फ़ैंस को दीवाना कर रहा है ।

दिशा पाटनी की हाई स्लिट ड्रेस
शेयर की गई फ़ोटो में दिशा ने व्हाइट कलर की हाई-स्लिट ड्रेस में सेक्सी अंदाज में बैठी हुई नजर आ रही हैं । हालांकि ये साफ़ नहीं हो पाया है कि दिशा का ये लुक कोई थ्रौबैक है या ये उनकी वर्चुअल डेट की तैयारी थी । खैर कुछ भी हो, दिशा का यही अंदाज उनके फ़ैंस को खूब भाता है ।
वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में मोहित सूरी की फ़िल्म मलंग में लीड रोल में नजर आईं दिशा सलमान खान के साथ फ़िल्म राधे-योर मोस्ट वॉंटेड भाई में अहम किरदार निभाते हुए दिखाई देंग़े । इतना ही नहीं दिशा के पास केटिना और एक विलेन 2 जैसी फ़िल्में भी है ।
यह भी पढ़ें : Scorching Hot! ब्लैक मोनोकिनी बिकिनी में दिशा पाटनी के रिलैक्सिंग अंदाज ने हर किसी को किया क्लीनबोल्ड !
















