जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ एक बार फ़िर अपने बोल्ड लुक के कारण सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं । फ़िल्मी ग्लैमर से दूर फ़िटनेस के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वालीं कृष्णा श्रॉफ भले ही ग्लैमर वर्ल्ड का हिस्सा नहीं है लेकिन सोशल मीडिया पर वह अपनी बोल्डनैस और पर्सनल लाइफ़ को लेकर छाई रहती हैं । हाल ही में कृष्णा ने अपने लेटेस्ट फ़ोटोशूट से अपनी तस्वीर शेयर की है जिसमें उनका बोल्ड ग्लैमरस अंदाज नजर आ रहा है ।

कृष्णा श्रॉफ का सेंसेशनल पोज
कृष्णा इन दिनों अलग-अलग मैगजीन कवर के लिए फोटोशूट करवा रही हैं । वह इन फोटोशूट की बीटीएस फोटोज और वीडियोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर रही हैं । एक मैगजीन फ़िटलुक के लिए कराए गए इस फ़ोटोशूट में कृष्णा ब्लैक टैंग टॉप और खुले बटन की ब्लैक जींस में सेंसेशनल पोज दे रही हैं । कृष्णा अपनी जींस का बटन खोलकर अपनी नेवल पियर्सिंग और लोअर एब्स पर बनावाए हुए टैटू को फ्लॉन्ट कर रही हैं ।

वर्क फ़्रंट की बात करें तो, कृष्णा ने हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो में डेब्यू किया है । इस वीडियो में कृष्णा के साथ जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर और जन्नत जुबैर भी नजर आई थीं । इस म्यूजिक वीडियो का नाम 'किन्नी किन्नी वारी' है । इस वीडियो को काफी पसंद किया गया है।
बता दें कि भाई टाइगर की तरह कृष्णा भी जिम और फ़िटनेस फ्रिक है और दोनों साथ में कई बार वर्कआउट करते नजर आ चुके हैं ।
















