कॉफी विद करण सीजन 7 के दूसरे एपीसोड में पॉपुलर एक्ट्रेस सारा अली खान और जान्हवी कपूर नजर आएंगी । यह एपिसोड 14 जुलाई को शाम 7 बजे, डिज्नी + हॉटस्टार पर एक्सक्लूसिवली एयर किया जाएगा । करण जौहर का मच अवेटेड चैट शो कॉफी विद करण सीजन 7 वापस आ गया है । हर सीजन की तरह शो के इस सीजन में हॉट कॉन्वर्सेशन, कन्फेशन औऱ ढेर सारी गॉसिप होगी ।

Koffee With Karan 7: जाह्नवी कपूर और सारा अली खान कैसे बनीं एक दूसरे की BFF, करण जौहर के शो में खोले राज

कॉफी विद करण सीजन 7 में पहुंची जाह्नवी कपूर और सारा अली खान

इस सीजन के दूसरे एपिसोड में सिजलिंग बॉलीवुड बेस्टीज और स्क्रीन फेवरेट - जान्हवी कपूर और सारा अली खान अपने स्टाइल, विट और एडवेंचर की स्टोरीज शेयर करती नजर आएंगी । शो पर आई इस डायनेमिक जोड़ी ने भी आइकोनिक होस्ट करण जौहर के जीवन, काम और प्यार के बारे में पूछे गए सवालों पर कई खुलासे किए । शो के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि कैसे दोनों स्टार्स एक दूसरी की पड़ोसी बनने के साथ ही एक दूसरे की दोस्त भी बन गई ।

जान्हवी कपूर ने कहा, “हम गोवा में पड़ोसी थे और हमारा एक कॉमन फ्रेंड था । फिर एक दिन हम बात करने लगे । हमने सुबह 8 बजे तक बात खत्म की ।” वहीं इस पर, सारा अली खान ने कहा कि उनकी बातचीत का ये सेशन पूरी रात बात करने के बाद खत्म हुआ । दोनों ने गोवा में अपने दो दिन के स्टे में वर्क, फैमिली और इंटरेस्ट को लेकर बात की और एक दूसरे के साथ बॉन्ड शेयर किया ।

अपनी ट्रेवल स्टोरीज के किस्से सुनाते हुए जान्हवी कपूर ने याद किया कि कैसे वह डिज्नीलैंड की यात्रा के दौरान सारा अली खान से पूरी तरह प्रभावित थीं। डेयरडेविल सारा अली खान ने जान्हवी को जहां भी मुमकिन हुआ लाइन में जंप करने में मदद की। "उन्होंने हर लाइन तोड़ दी। मैं सोचती रही कि वह कितनी मस्त है। मैं ऐसा कभी नहीं कर पाती। उनकी वजह से मुझे इंतजार भी नहीं करना पड़ा। यह अब तक की सबसे अच्छी यात्रा थी।

हॉटस्टार स्पेशल्स कॉफी विद करण सीजन 7 का प्रसारण विशेष रूप से डिज्नी+ हॉटस्टार पर होगा, जिसमें कॉफी बिंगो, मैश्ड अप के साथ-साथ ऑल टाइम फेवरेट रैपिड फायर - फैन्स को उनके पसंदीदा सितारों के करीब लाएगा ।