बॉलीवुड के जेन-ज़ी स्टार कार्तिक आर्यन अपनी क्रिसमस 2025 रिलीज़ तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी  के साथ दर्शकों का दिल जीतने को तैयार हैं। करण जौहर द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म से पहले ही चर्चा तेज़ है, और इसी बीच कार्तिक ने करण जौहर के साथ अपनी अगली बड़ी फिल्म नागज़िला की शूटिंग भी शुरू कर दी है । अब हमारे विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो यह जोड़ी लगातार तीसरी फिल्म के लिए भी तैयार है, जिससे इंडस्ट्री में एक नई एज-डायनामिक पार्टनरशिप की शुरुआत हो रही है।

SCOOP: कार्तिक आर्यन और करण जौहर की हैट्रिक फाइनल ; तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी और नागज़िला के बाद तीसरी फिल्म भी की लॉक

कार्तिक आर्यन और करण जौहर की हैट्रिक

एक सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, “कार्तिक ने करण जौहर को तीसरी फिल्म के लिए भी हरी झंडी दे दी है, जिसकी डिटेल्स को इस समय बेहद गोपनीय रखा जा रहा है। धर्मा में अब उन्हें नए ‘पोस्टर बॉय’ के तौर पर पोज़िशन किया जा रहा है, जहाँ वे लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स को लीड कर रहे हैं। करण को पूरा भरोसा है कि कार्तिक देश के सबसे बैंकएबल सितारों में से एक हैं, और वे तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी और नागज़िला को बॉक्स ऑफिस पर बड़े मनी-स्पिनर के रूप में देख रहे हैं।”

सूत्रों के अनुसार, कार्तिक-करण की तीसरी फिल्म भारतीय सिनेमा के लिए एक ‘जॉनर-डिफाइनिंग’ प्रोजेक्ट होगी, जिसे दोनों ने मिलकर बिल्कुल शुरुआत से डेवलप किया है । “यह एक बेहद महत्वाकांक्षी फिल्म है, जिसकी शूटिंग अगस्त 2026 में शुरू होगी, नागज़िला की रिलीज़ के तुरंत बाद,” सूत्र ने बताया।

फिल्म से जुड़ी और डिटेल मेकर्स द्वारा जल्द ही अनाउंस की जाएगी ।