सलमान खान जहां एक तरफ़ अपनी बेहतरीन फ़िल्मों के लिए जाने जाते हैं वहीं दूसरी तरफ़ वह अपनी फ़िट बॉडी से भी सभी को इंस्पायर करते है । साल 2016 में आई ब्लॉकबस्टर फ़िल्म सुल्तान में सलमान खान ने पहलवान की भूमिका निभाई थी । इस फ़िल्म में की बॉक्सिंग सलमान को इतनी पसंद आई कि उन्होंने इसे अपने रुटीन वर्क आउट का अहम हिस्सा बना लिया । फ़िटनेस ट्रेनर राकेश यादव, जो इन दिनों सलमान को फ़िटनेस ट्रेनिंग दे रहे है, ने हाल ही में एक पब्लिकेशन को बताया कि, सुल्तान के दौरान सलमान खान को बॉक्सिंग इतनी पसंद आई कि उन्होंने इसे फ़िट रहने के लिए अपने रुटीन वर्क आउट का अहम हिस्सा बनाने का फ़ैसला किया । क्योंकि सलमान को लगता है कि, फ़िजिकल फ़िट रहने के लिए बॉक्सिंग काफ़ी अच्छा माध्यम है ।

सलमान खान अपनी फ़िटनेस से करते हैं इंस्पायर
राकेश, जो टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी को भी जिमनास्टिक में ट्रेंड करते हैं, बताते हैं कि किक-बॉक्सिंग सलमान के लिए प्रशिक्षण का एक उपयोगी रूप है क्योंकि वह अक्सर अपनी फिल्मों में खतरनाक एक्शन करते हैं । सलमान अपने फ़िटनेस रूटीन में सप्ताह में तीन दिन, शाम को दो घंटे किक-बॉक्सिंग जरूर करते हैं । राकेश ने यह भी खुलासा किया कि सलमान ब्रेक लेने के लिए कभी तैयार नहीं होते हैं, और परिणामस्वरूप वह काफ़ी फ़िट है ।
यह भी पढ़ें : VIDEO: सलमान खान ने बॉडी बनाने के शौकिनों के लिए दी बेहद जरूरी फ़िटनेस टिप्स
सलमान के वर्क फ़्रंट की बात करें तो दबंग 3 के बाद सलमान अपनी अगली कॉप ड्रामा राधे: योर मोस्ट वॉंटेंड भाई, जिसे प्रभु देवा डायरेक्ट कर रहे है, की शूटिंग में बिजी है । यह फ़िल्म ईद 2020 में रिलीज होगी । इस फ़िल्म में सलमान के साथ दिशा पाटनी और रणदीप हुड्डा भी अहम रोल में नजर आएंगे ।
















