साल 2019 कपिल शर्मा के लिए काफ़ी लकी साबित हुआ । प्रोफ़ेशनल लाइफ़ में जहां कपिल शर्मा ने अपने लोकप्रिय शो, द कपिल शर्मा शो से अपना दमदार कमबैक किया और जिसकी वजह से वह एक बार फ़िर से फोर्ब्स इंडिया की साल 2019 की टॉप 100 सेलीब्रिटीज की लिस्ट में शुमार हुए और टीवी की दुनिया के सबसे अमीर स्टार बनकर उभरे । वहीं पर्सनल लाइफ़ में भी कपिल शर्मा ने तरक्की की और एक प्यारी सी बेटी के पिता बने ।

'पापा' बनने के बाद 15 दिन के ब्रेक पर गए कपिल शर्मा फ़िर से काम पर लौटे, शुरू की शूटिंग

कपिल शर्मा ने फ़िर शुरू की शूटिंग

10 दिसंबर को एक बेटी के पिता बनने के बाद कपिल ने अपने कमिटमेंट्स को पूरा किया और उसके बाद पत्नी और बेटी के साथ समय बिताने के लिए 15 दिन के ब्रेक पर चले गए थे । और अब कपिल का ये ब्रेक पूरा हो गया है और वह फ़िर से काम पर लौट आए है । इन दिनों कपिल जैकी श्रॉफ़ के साथ शूटिंग कर रहे है ।

'पापा' बनने के बाद 15 दिन के ब्रेक पर गए कपिल शर्मा फ़िर से काम पर लौटे, शुरू की शूटिंग

यह भी पढ़ें : BOLLYWOOD 2019: कपिल शर्मा के लिए लकी साबित हुआ ये साल, फ़ोर्ब्स लिस्ट में बने टीवी के सबसे अमीर स्‍टार

बता दें कि कपिल का शो, द कपिल शर्मा शो टीआरपी चार्ट में लगातार छाया हुआ है । हाल ही में इस शो ने अपने 100 एपिसोड पूरे किए । इस दौरान गुड न्यूज की टीम के साथ शो पर केक काटा गया ।