मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी का कैलेंडर हमेशा से ही चर्चा का विषय रहता है । बॉलीवुड सितारें डब्बू रतनानी के कैलेंडर के लिए स्पेशल अंदाज में फ़ोटोशूट कराते है और इसलिए यह लोगों के लिए चर्चा का विषय बन जाता है । हर साल की तरह इस साल भी डब्बू रत्नानी ने साल 2020 के कैलेंडर को लॉंच कर दिया है । डब्बू के कैलेंडर में बॉलीवुड अभिनेत्रियों का बोल्ड लुक छा गया है । कबीर सिंह से सबसे ज्यादा सुर्खियों में आई कियारा आडवाणी ने डब्बू के कैलेंडर के लिए बोल्ड फ़ोटोशूट करवाया है ।

डब्बू रतनानी के कैलेंडर में कियारा आडवाणी का बोल्ड अंदाज
कैलेंडर के लिए कियारा का टॉपलैस अवतार सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रहा है । इस फ़ोटोशूट में कियारा टॉपलैस हैं और एक पत्ते से खुद को कवर किया हुआ है । इस तस्वीर में कियारा बेहद खूबसूरत नजर आ रही है ।
इसके अलावा भूमि पेडनेकर ने भी डब्बू के कैलेंडर के लिए बोल्ड फ़ोटोशूट करवाया है । बाथटब में टॉपलैस लेटी भूमि का हॉट अंदाज खूब सुर्खियां बटोर रहा है ।
View this post on InstagramJuly 2020 ? #dabbooratnanicalendar
A post shared by Bhumi✨ (@bhumipednekar) on
इस साल डब्बू रतनानी के कैलेंडर में नजर आए हैं- अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन, जॉन अब्राहम, कार्तिक आर्यन, टाइगर श्रॉफ, वरुण धवन, आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा, जैकलीन फर्नांडीज, सनी लियोनी, कियारा आडवाणी, कृति सैनॉन, परिणीति चोपड़ा और विद्या बालन ।
















