निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने कल अपना 54वां जन्मदिन मनाया । साजिद नाडियाडवाला का जन्मदिन बागी 3 की टीम के साथ फ़िल्म के सेट पर मनाया गया । इस दौरान बर्थडे बॉय साजिद नाडियाडवाला के साथ बागी 3 की टीम टाइगर श्रॉफ, श्रद्धा कपूर, अहमद खान सहित कई लोग अन्य मौजूद थे ।

साजिद नाडियाडवाला ने कई हिट फ़िल्में दी है
साजिद देश के टॉप निर्माता में से एक हैं और 2019 में सुपर 30, छिछोरे, और हाउसफुल 4 के साथ सुपर हिट फिल्मों की हैट्रिक बनाने में सफ़ल रहे थे ।

वही, अब साजिद की आगामी रिलीज़ बागी 3 ने अपने पावर पैक ट्रेलर के साथ दर्शकों के बीच हंगामा मचा दिया है जो 6 मार्च 2020 में रिलीज़ के लिए तैयार है ।

बागी 3 के बाद, साजिद की अगली रिलीज़ में अक्षय कुमार के साथ 'बच्चन पांडे' और सलमान खान के साथ 'कभी ईद कभी दीवाली' शामिल हैं ।
















