कैटरीना कैफ़ अपनी बायोग्राफ़ी लाने के लिए तैयार है और हम यहां थोड़ा हैरान है । पूछिए क्यों ? जैसा की हम सभी जानते हैं कि कैटरीना कैफ़ अपनी पर्सनल लाइफ़ के बारें में किसी भी बातें करना पसंद नहीं करती है और बस अपने काम पर ही अपना ध्यान केंद्रित करती है । हालांकि कैटरीना कैफ़ बॉलीवुड के काफ़ी लोकप्रिय और प्रसिद्द अभिनेता के साथ को लेकर जानी जाती है, लेकिन वह इस बारें में खुलकर बात करना पसंद नहीं करती है ।

कैटरीना कैफ़ के जिंदगी के कई पहलूओं को दर्शाएगी ये किताब
आपको बता दें कि कैटरीना को उनकी बायोग्राफ़ी लिखने के लिए एक पब्लिशिंग हाउस ने अप्रोच किया गया और उन्होंने एक बड़े पब्लिशिंग हाउस को इसके लिए हां कर दिया है । इस किताब में अभिनेत्री के जिंदगी के कई पहलूओं को दर्शाया जाएगा और साथ ही एक मॉडल से बॉलीवुड की क्वीन बनने तक के उनकी प्रेरक जीवन यात्रा को इसमें दर्शाया जाएगा ।
कैटरीना पहली ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जिनपर बार्बी डॉल बनाई गई हैं । इससे पहले मर्लिन मुनरो, ऑड्री हेपबर्न और एलिजाबेथ टेलर जैसी एक्ट्रेस शामिल थीं । और उनकी इस कि्ताब में उनकी पहली फ़िल्म बूम से लेकर बार्बी डॉल बनने के सफ़र को दर्शाया जाएगा । अभिनेत्री से जुड़े सूत्र ने खुलासा किया कि, उन्हें काफ़ी समय पहले उनकी बायोग्राफ़ी के लिए संपर्क किया गया था लेकिन वह इस सुझाव के साथ आगे नहीं बढ़ी क्योंकि उन्हें लगता था कि ये काफ़ी जल्द है । लेकिन अब उन्हें लगता है कि ये एकदम सही समय है ।
उनके अनुसार, ये किताब उनके बचपन और जवानी के सालों को दर्शाएगी । क्योंकि वह जापान, बेल्जियम और लंदन सहित कई देशों में रह चुकी है , इसलिए वह अपने व्यक्तित्व पर असंख्य संस्कृतियों के प्रभाव के बारे में बात करेगी ।
यह भी पढ़ें : भरी कॉंफ़्रेंस में मिला सलमान खान और कैटरीना कैफ़ की 'लव-स्टोरी' का सबूत, ये प्यार नहीं तो और क्या है
लेकिन अफ़सोस की बात है कि इस किताब में उनकी पर्सनल लाइफ़ के बारें में कोई भी चीज नहीं दर्शाए जाएगी क्योंकि यह जनादेश में नहीं आती है और हम जानते हैं कि कैटरीना ऐसा करने में सहज नहीं होगा ।
यह भी पढ़ें : सेक्सी अदा से भरा कैटरीना कैफ़ का नशीला अंदाज
फ़िल्मों की बात करें तो, कैटरीना जल्द ही आगामी फ़िल्म ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान में आमिर खान और अमिताभ बच्चन के साथ, और जीरो में शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी ।
















