जब से कैटरीना कैफ़ ने इंस्टाग्राम पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है तब से वह सोशल मीडिया पर अपने हॉट-ग्लैमरस फ़ोटो सनसनी मचाती रहती है । कैटरीना कैफ़ की हर तस्वीर उनके प्रशंसकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होती है ।

एक बार फ़िर, कैटरीना कैफ़ ने अपनी उत्तेजक फ़ोटो से इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है । थ्रोबैक थ्रस्डे के ट्रेंड को फ़ोलो करती हुई कैटरीना कैफ़ ने अपने सोशल अकाउंट पर अपना एक पुराना फ़ोटो शेयर किया है जिसमें वह लंबे कट वाले जालीदार टॉप में अपने सेक्सी पैरों को दिखाती हुई नजर आ रही है । इस फ़ोटो को पोस्ट करते हुए कैटरीना ने लिखा,“#throwback to a wonderfulll day under a tree and by the sea …..”

फ़िल्मों की बात करें तो, कैटरीना कैफ़ ने हाल ही में अपनी आगामी फ़िल्म टाइगर जिंदा है की शूटिंग खत्म की है । इस फ़िल्म में वह सलमान खान के आथ नजर आएंगी । अली अब्बास जफ़र द्दारा निर्देशित यह फ़िल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । इसके बाद वह अमिताभ बच्चन और आमिर खान अभिनीत फ़िल्म ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान में नजर आएंगी । यह फ़िल्म अगले साल ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी । इसी के साथ-साथ कैटरीना कैफ़ शाहरुख खान और अनुष्क शर्मा के साथ फ़िल्ममेकर आनंद एल राय की आगामी फ़िल्म में नजर आएंगी ।