
काफ़ी लंबे समय से लटकी पड़ी रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ़ अभिनीत फ़िल्म जग्गा जासूस आखिरकार रिलीज डेट के करीब आ ही गई । हाल ही में इस बहुप्रतिक्षित फ़िल्म का पहला गीत 'उल्लू का पठ्ठा' रिलीज हुआ जिसे दर्शकों ने काफ़ी पसंद किया । दर्शकों द्दारा अपने गाने को पसंद किए जाने के बाद कैटरीना कैफ़ ने इस गाने की मेकिंग के दौरान बीहाइंड द सीन शेयर किए ।
कैटरीना ने अपने फेसबुक पेज पर जग्गा जासूस के इस गाने की मेकिंग के पर्दे के पीछे के सीन वाले वीडियो को शेयर किया और यकीनन ये वीडियो को देख दर्शकों की फ़िल्म को लेकर उत्साह को और बढ़ाएंगे । इस गाने में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ़ मोरक्को की सड़कों पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं । इस वीडियो में शूटिंग के दौरान रणबीर और कैटरीना के बीच हुई मस्ती की झलक साफ तौर पर देखी जा सकती है । वीडियो में कैटरीना रणबीर का मज़ाक उड़ाते हुए नज़र आ रही है, वही रणबीर अभिनेत्री के इन कुख्यात कृत्यों से अनजान है ।
इस वीडियो के निर्माण में निर्देशक अनुराग बसु भी शामिल हैं जो इस हँसी मज़ाक का खुल कर लुत्फ उठाते हुए नज़र आ रहे है और साथ ही लेंस के सामने सेंसर वाले दृश्यों को भी साझा कर रहे है । हँसी-मज़ाक के इस वीडियो में लोक संगीत का भी समर्थन किया गया जिसने इस वीडियो में चार चांद लगा दिए ।
मस्ती से भरी हुई वीडियो को साझा करते हुए कैटरीना कैफ ने कहा, "जग्गा और जगहेड । नाच मेरी जान पैसा मिलेगा.. पर्दे के पीछे का एक संस्करण ... दूसरा भाग भी जल्द आ रहा हैं ... # जग्गा जासूस"
जब से फ़िल्म के निर्देशक अनुराग बसु ने ट्रेलर के जरिए जग्गा की दुनिया के बारें में बताया तब से दर्शकों को इस फ़िल्म का बेसब्री से इंतजर है । दर्शक जग्गा जासूस के रहस्य से जल्द से जल्द पर्दा उठाना चाहते
हैं ।
यूटीवी डिज्नी द्दारा प्रोड्यूस फ़िल्म जग्गा जासूस को अनुराग बसु द्दारा निर्देशित किया गया है । रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ़ अभिनीत फ़िल्म जग्गा जासूस 14 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















